पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी का एक्टिंग में डेब्यू
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं। आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो ‘रंग दारो’ के साथ पहली बार एक्टिंग में डेब्यू किया है। मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण द्वारा गाया गया यह गाना, अभिनव आर कौशिक द्वारा रचित है, यह एक रोमांटिक धुन है जो प्यार और कला के सार को खूबसूरती से दर्शाता है।
अपनी बेटी की पहली ऑनस्क्रीन उपस्थिति पर विचार करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने एक प्रेस नोट में शेयर किया। उन्होंने लिखा कि आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण था। वह हमेशा से ही प्रदर्शन कलाओं के प्रति जुनूनी रही है, और उसे अपने पहले ही प्रोजेक्ट में ऐसे स्वाभाविक भावों को प्रस्तुत करते देखना वास्तव में विशेष था। यदि यह उसका पहला कदम है, तो मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि उसकी यात्रा उसे कहाँ ले जाती है।
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने कहा कि जब अवसर आया, तो मैं यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करें जो उनकी कलात्मक संवेदनाओं के अनुरूप हो। रंग दारो एक खूबसूरत, भावपूर्ण प्रोजेक्ट है, और उन्हें स्क्रीन पर भावनाओं को जीवंत करते देखना दिल को छू लेने वाला था। हम उन्हें आगे बढ़ते हुए और इस इंडस्ट्री में अपना रास्ता तलाशते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आशी अभी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और वह भी अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं। आशी एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं। इस म्यूजिक वीडियो के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने जब आशी को वीडियो में लेने का मन बनाया, तो उन्होंने इस बारे में पंकज की पत्नी मृदुला से बात की। मृदुला और पंकज ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया।