- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Talks About Lack Of Theaters In India At Waves 2025 Summit
WAVES 2025: आमिर खान ने की भारत में ‘थिएटरों की कमी’ पर बात, फिल्म स्क्रीन के लिए निवेश का किया आह्वान
WAVES 2025 समिट में आमिर खान ने थिएटरों की कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत में केवल 10,000 स्क्रीन हैं, जबकि चीन में 90,000 और अमेरिका में 40,000 हैं। देश की सबसे बड़ी फिल्में केवल 2% आबादी तक पहुंचती हैं।
- Written By: सोनाली झा

आमिर खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट के दूसरे दिन सुपरस्टार आमिर खान ने मुंबई में जेएसीसी में ‘स्टूडियोज ऑफ द फ्यूचर: पुटिंग इंडिया ऑन वर्ल्ड स्टूडियो मैप’ शीर्षक से एक पैनल चर्चा में भाग लिया। पैनल चर्चा में आमिर ने देश की आबादी की तुलना में भारत में थिएटरों की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की। आमिर खान ने भारत में थिएटरों की संख्या की तुलना अमेरिका और चीन से की। अनुमानित आंकड़ों की मदद से अभिनेता ने देश में फिल्म स्क्रीन की समस्या को उजागर किया।
आमिर खान ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि देश के आकार और भारत में रहने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से हमारे पास बहुत कम थिएटर हैं। भारत में हमारे पास करीब 10,000 स्क्रीन हैं। अमेरिका में, जो हमारी आबादी का एक तिहाई है, उनके पास 40,000 स्क्रीन हैं और चीन में हमारे 10,000 स्क्रीन की तुलना में 90,000 स्क्रीन हैं। और इन 10,000 में से भी आधी दक्षिण में और आधी देश के बाकी हिस्सों में हैं। इसलिए, एक हिंदी फिल्म के लिए आपके पास अधिकतम 5,000 स्क्रीन हैं।
अभिनेता ने इस तथ्य को और भी रेखांकित किया कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों को पूरी आबादी का केवल 2 प्रतिशत ही थिएटर में देखता है। पिछले कुछ वर्षों में हमारी सबसे बड़ी हिट फिल्में, चाहे वह किसी भी भाषा की क्यों न हो, तीन करोड़ लोगों की थिएटर में देखी गई हैं। यह हमारी पूरी आबादी का केवल 2 प्रतिशत है। एक ऐसे देश में, जिसे फिल्म प्रेमी देश के रूप में जाना जाता है, हमारी आबादी का केवल 2 प्रतिशत ही थिएटर में हमारी सबसे बड़ी हिट फिल्में देखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने Mahesh Babu, ‘कुंभ’ के खतरनाक मिशन में छिपी साजिश से मचेगा तूफान
50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ हुआ वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने जीता दिल
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आमिर खान ने भारत के कई जिलों और कस्बों में थिएटरों में निवेश करने का आह्वान किया। आमिर ने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले कई दशकों में हमने जिस सबसे बड़ी समस्या का सामना किया है, वह यह है कि हमारे पास पर्याप्त स्क्रीन नहीं हैं और मेरे हिसाब से हमें इसी में निवेश करना चाहिए। मेरा मानना है कि हमें भारत में और अधिक थिएटर और विभिन्न प्रकार के थिएटर बनाने की आवश्यकता है। देश में ऐसे कई जिले और विशाल क्षेत्र हैं, जहां एक भी थिएटर नहीं है।
Aamir khan talks about lack of theaters in india at waves 2025 summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
Apr 08, 2026 | 06:24 PMLove and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
Apr 08, 2026 | 06:23 PMआखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
Apr 08, 2026 | 06:22 PMभोंदुबाबा के बाद एक और मामले से हिल गया नासिक! बहुराष्ट्रीय कंपनी में महिलाओं पर अत्याचार की खुली फाइल
Apr 08, 2026 | 06:21 PMमहाराष्ट्र में 29 चीनी कारखानों को 1,012 करोड़ रुपये FRP बकाया के लिए नोटिस, 13 अप्रैल को आयुक्तालय में सुनवाई
Apr 08, 2026 | 06:08 PMMI के खिलाफ आउट होने के बाद रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस का भी पसीजा दिल
Apr 08, 2026 | 06:07 PMईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ का दावा! यूरेनियम संवर्धन पर ट्रंप ने लगाया रोक, कहा- हथियार देने वालों पर 50% टैरिफ
Apr 08, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













