सर्दियों में गर्म पानी फायदेमंद, लेकिन सिर पर डालना क्यों हो सकता है नुकसानदेह? जानिए वजह

Hot Water Bath Winter: सर्दियों में गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार सिर पर ज्यादा गर्म पानी डालना आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें सही तरीका।
Warm Water, Winter News
सिर पर बहुत गर्म पानी डालना नुकसानदेह (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hot Water On Head Side Effects: सर्दियों में हर कोई नहाने से कतराते है तो वहीं पर बिना नहाए रह जाते है। अगर आप बिना नहाए कई दिनों तक ऐसे ही रहते है तो शरीर में संक्रमण और खुजली की शिकायत रहती है। सर्दी के मौसम में गर्म पानी से लोग नहाते है जो सही होता है लेकिन क्या आप जानते है सिर पर गर्म पानी डालना अच्छा है या नुकसानदायक।

गर्म पानी शरीर को राहत देता है, मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है, रक्त संचार बेहतर करता है और एनर्जी बढ़ाता है। यह ठंड से बचाव कर शरीर को मजबूत बनाता है। नहाने के लिए किस तरह का पानी सही होता है औऱ नहीं इसके बारे में आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी है।

गर्म पानी से नहाने से मिलती है मजबूती

यहां पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद के आधार पर बताया है कि, गर्म पानी से नहाना शरीर को मजबूती (बल्य) देता है। यह मांसपेशियों को आराम देता है, ठंड से बचाता है और पूरे शरीर को ताकत देता है। बहुत से लोग मानते हैं कि बहुत गर्म पानी से नहाने से ज्यादा एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है। यह बात सही भी है, क्योंकि गर्म पानी रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर को गर्माहट देता है। इसके अलावा आयुष मंत्रालय का कहना यह भी है कि, गर्म पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। आयुष मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि सिर पर बहुत गर्म पानी डालने से बचना चाहिए।

आंखों में गर्म पानी से बचें

यहां पर आयुर्वेद के अनुसार कहा गया है कि, अगर सिर पर ज्यादा पानी आप डालते है तो यह आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आंखें शरीर का संवेदनशील हिस्सा हैं और ज्यादा गर्मी से उनकी रोशनी प्रभावित हो सकती है या अन्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए नहाते समय सिर पर पानी सामान्य गर्म या गुनगुना ही डालें। खास तौर पर तेल मालिश के बाद बहुत गर्म पानी से नहाने से पूरी तरह बचें।आयुर्वेद में अभ्यंग (तेल मालिश) के बाद गर्म पानी का उपयोग सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा गर्म पानी त्वचा से तेल को पूरी तरह हटा सकता है और शरीर के दोषों (वात, पित्त, कफ) में असंतुलन पैदा कर सकता है।

सही तापमान वाले पानी से नहाएं

सिर और आंखों की सुरक्षा के लिए पानी का सही तापमान रखना जरूरी होता है। इसके लिए आप नहाने का पानी इतना गर्म हो कि शरीर को आराम मिले, लेकिन जलन न हो। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिर धोने के लिए अलग से गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। अगर आंखों में कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live
navbharatlive.com