-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Praises Junaid After Watching Loveyapa Compares Khushi Kapoor To Sridevi
आमिर खान ने ‘लवयापा’ देखने के बाद की बेटे जुनैद की तारीफ, श्रीदेवी से की खुशी कपूर की तुलना
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लवयापा में सभी कलाकारों के काम की सराहना की। उन्होंने फिल्म का रफ कट देखने के बाद अभिनेत्री खुशी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से भी की।

आमिर खान ने 'लवयापा' देखने के बाद की बेटे जुनैद की तारीफ
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म लवयापा में सभी कलाकारों के काम की सराहना की। उन्होंने फिल्म का रफ कट देखने के बाद अभिनेत्री खुशी कपूर की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से भी की। लवयापा, एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराजा’ के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शरवरी भी थे।
जुनैद खान ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक बहुत ही रोमांचक फिल्म है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बहुत ही नई तरह की भूमिका है, ‘महाराज’ से बहुत अलग – इसलिए, एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण है। यह मेरी पहली थिएटर रिलीज है। 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के रफ कट को देखने के बाद आमिर खान ने फिल्म के बारे में अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया साझा की।
आमिर खान ने कहा कि मैंने रफ कट देखा है। मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। सेलफोन के कारण आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और इसके कारण हमारी जिंदगी में क्या-क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, यह सब इसमें दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। जब मैंने फिल्म देखी और खुशी कपूर को देखा, तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने दुनिया भर में किया है देश का नाम रोशन
आमिर खान ने आगे कहा कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रति अपने प्रशंसक प्रेम को भी व्यक्त किया और उनकी बेटी खुशी कपूर के अभिनय में उनकी समानताएं पाईं। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था। वह एक शानदार कलाकार थीं। कैमरा बंद होने पर भी वह हमेशा अपनी प्रतिभा को छिपाए रखती थीं। जैसे ही कैमरा चलना शुरू होता है, वह अपनी असली प्रतिभा दिखाना शुरू कर देती हैं।
आमिर खान ने बताया कि वह एक ऐसी ऊर्जा बिखेरती थीं जो मुझे खुशी कपूर के अभिनय के समान लगी। दिवंगत श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी ख़ुशी ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ज़ोया अख्तर निर्देशित ‘द आर्चीज़’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म से शाहरुख़ खान और गौरी खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें- राम चरण ने पिता चिरंजीवी नहीं इस एक्टर को बताया अपना सपोर्टर
Aamir khan praises junaid after watching loveyapa compares khushi kapoor to sridevi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














