-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Film Sitaare Zameen Par Gets Green Signal From Censor Board
आमिर खान की सितारे जमीन पर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना किसी कट के रिलीज होगी फिल्म
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। अब 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी।

सितारे जमीन पर को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
मुंबई: आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। इस खबर ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि आमिर के फैंस के बीच भी खासा उत्साह भर दिया है। फिल्म अब 20 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के सामने कुछ समय पहले सेंसर बोर्ड द्वारा दो बदलावों की सिफारिश के कारण अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
आमिर खान और उनकी टीम ने अपने पक्ष को मजबूती से पेश करते हुए यह स्पष्ट किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट को काफी सोच-विचार और रिसर्च के बाद तैयार किया गया है। उनके तर्कों से सहमत होकर CBFC ने बिना किसी कट या बदलाव के इसे थियेटर रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी। ‘सितारे जमीन पर’ को 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की आत्मा से जोड़ा जा रहा है।
हालांकि यह सीधा सीक्वल नहीं है, लेकिन इसे एक स्पिरिचुअल सीक्वल कहा जा रहा है। जहां ‘तारे जमीन पर’ ने शिक्षा प्रणाली और बच्चों की मानसिकता को बेहद संवेदनशीलता से दर्शाया था, वहीं ‘सितारे जमीन पर’ भी एक इमोशनल सफर पर ले जाने का वादा करती है। फिल्म में आमिर खान के साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। दोनों की नई जोड़ी को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह है। फिल्म में 10 नए चेहरों को लॉन्च किया गया है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
ये भी पढ़ें- रेखा से रही दोस्ती, फिर भी फिल्म से निकलवा दिया, अरुणा ईरानी का बड़ा खुलासा
फिल्म का निर्देशन ‘शुभ मंगल सावधान’ फेम आर एस प्रसन्ना ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की कमान खुद आमिर खान के पास है। इस बार आमिर न सिर्फ लीड रोल में हैं बल्कि को-प्रोड्यूसर और रचनात्मक मार्गदर्शक के तौर पर भी उन्होंने गहरी भूमिका निभाई है। फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल है। अब जब इसे बिना कट पास किया गया है, तो उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी आमिर की पिछली फिल्मों की तरह दिल जीतने में सफल रहेगी।
Aamir khan film sitaare zameen par gets green signal from censor board
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMसिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Jul 29, 2026 | 04:24 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Jul 29, 2026 | 04:17 PMPurnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
Jul 29, 2026 | 04:17 PMभोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













