- Hindi News »
- Elections »
- Vd Satheesan Kerala Leader Of Opposition Book Reading Habit News
केरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर
VD Satheesan: केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन अपनी धारदार राजनीति के साथ-साथ पढ़ने के अनोखे शौक के लिए चर्चा में हैं। जानिए सतीूशन का पूरा सियासी सफर।
- Written By: प्रतीक पांडेय

वी. डी. सतीशन, फोटो- सोशल मीडिया
VD Satheesan Biography: केरलम की राजनीति में वी. डी. सतीशन एक ऐसा नाम है, जिन्हें सदन में उनकी तार्किक बहस और गहरी कानूनी समझ के लिए जाना जाता है। अक्सर राजनेताओं को रैलियों और बैठकों में व्यस्त देखा जाता है, लेकिन सतीशन के बारे में सबसे खास बात किताबों को लेकर है।
साल 2025 तक सतीशन ने कुल 60 किताबें पढ़ डाली हैं जो कि आज के डिजिटल युग में किसी भी सक्रिय नेता के लिए एक मिसाल है। सतीशन की मानें तो उनके इस शौक ने न केवल उनके ज्ञान के क्षितिज को विस्तार दिया है, बल्कि महिलाओं के प्रति उनके व्यक्तिगत और सामाजिक नजरिए को भी पूरी तरह से बदल दिया है।
वकालत की बारीकियों से सदन के संग्राम तक का सफर
विजयन सरकार को सदन में मजबूती से घेरने वाले सतीशन का जन्म 31 मई 1964 को केरल के एर्नाकुलम जिले के नेत्तूर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा उनके गांव के स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कोचीन और तिरुवनंतपुरम के प्रतिष्ठित कॉलेजों का रुख किया। सतीशन ने मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की डिग्री हासिल की है और साथ ही MSW में पीजी भी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल के ‘कैप्टन’ की अनसुनी कहानी: गरीबी से मुख्यमंत्री बनने तक का वो संघर्ष जिसने बदल दी सूबे की किस्मत
ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाना क्यों मुश्किल है? क्या है दीदी का मॉडल जिसने बंगाल को बनाया अजेय?
केरल जीतने के लिए पार्टियों ने उतारी टीम महाराष्ट्र! BJP से फडणवीस तो कांग्रेस से इस नेता ने संभाली कमान
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!

राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक केरल हाई कोर्ट में वकालत की, जिसने उन्हें कानूनी दांव-पेचों का माहिर खिलाड़ी बना दिया। उनके राजनीतिक सफर की नींव उनके छात्र जीवन में ही पड़ गई थी, जब वे महात्मा गांधी विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन के सचिव बने थे।
पांच बार विधायक और ट्रेड यूनियनों की मजबूत आवाज
सतीशन का चुनावी सफर साल 1996 में एक हार के साथ शुरू हुआ था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2001 में नॉर्थ पारवुर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधानसभा पहुंचे। तब से लेकर आज तक वे लगातार पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जो उनकी जनता के बीच अटूट साख को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के किले में सेंध लगाना क्यों मुश्किल है? क्या है दीदी का मॉडल जिसने बंगाल को बनाया अजेय?
सतीशन केवल विधानसभा के ही नहीं, बल्कि ट्रेड यूनियन राजनीति के भी कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे कोचीन रिफाइनरीज एम्प्लॉइज एसोसिएशन और टाटा ऑयल मिल्स वर्कर्स यूनियन सहित लगभग एक दर्जन श्रमिक संगठनों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी इस सक्रियता ने उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक सशक्त मसीहा के रूप में स्थापित किया है।
किताब जिसने बदल दी अपनी पत्नी के प्रति सतीशन की सोच
सतीशन की राजनीति के पीछे एक गहरा बौद्धिक आधार है, जो उनकी पढ़ने की निरंतर आदत से आता है। साल 2025 में उनकी पढ़ने की सूची में अरुंधति रॉय, अमिताव घोष और रोड्रिगो गार्सिया जैसे विश्व प्रसिद्ध लेखकों की कृतियां शामिल थीं।
इनमें से ‘द मेनोपॉज ब्रेन’ (The Menopause Brain) नामक पुस्तक का उनके जीवन पर सबसे गहरा और भावनात्मक प्रभाव पड़ा। सतीशन ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि इस किताब को पढ़ने के बाद उनकी पत्नी सहित अन्य महिलाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण में एक बड़ा और मानवीय बदलाव आया है।
Vd satheesan kerala leader of opposition book reading habit news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pune News: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से पुणे में भारी नुकसान, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद
Apr 04, 2026 | 03:29 PMDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हार्दिक पांड्या के बिना उतरी मुंबई इंडियंस; ऐसी है टीमों की प्लेइंग-11
Apr 04, 2026 | 03:21 PMThane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Apr 04, 2026 | 03:19 PMPune RMC: आवासीय इलाकों में चल रहे आरएमसी प्लांट पर सख्ती की तैयारी, मनपा समिति में प्रस्ताव पेश
Apr 04, 2026 | 03:18 PMNetflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
Apr 04, 2026 | 03:16 PMगड़चिरोली: चामोर्शी तहसील के 105 स्कूलों में तंबाकू मुक्त अभियान; 40 विद्यालय हुए नशामुक्त
Apr 04, 2026 | 03:13 PMPune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














