गड़चिरोली: चामोर्शी तहसील के 105 स्कूलों में तंबाकू मुक्त अभियान; 40 विद्यालय हुए नशामुक्त

चामोर्शी तहसील के 105 स्कूलों में तंबाकू मुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें 40 स्कूल पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त हुए।
Gadchiroli School Education News
Updated on

Gadchiroli School Education News: गड़चिरोली विद्यार्थी दिशा में निर्व्यसनी संस्कार निर्माण करने के लिए चामोर्शी तहसील के 105 स्कूलों में तंबाकू मुक्त शाला कार्यक्रम चलाया गया। इस मुहिम अंतर्गत मुक्तिपथ चामोर्शी टीम के निरंतर प्रयासों से तहसील के 40 स्कूलों ने तंबाकू मुक्ति के निकष सफलतापूर्वक पूर्ण कर तंबाकू मुक्त स्कूल की पहचान कायम की है।

इस मुहिम अंतर्गत केवल उपदेश न देते हुए विद्यार्थियों को खेल तथा संगीत के माध्यम से तंबाकू व खर्रा खाने के भीषण दुष्परिणाम समझाए गए। इस नाविन्यपूर्ण पद्धति के कारण विद्यार्थियों ने इस विषय में रुचि दिखाकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों ने सैनिक के तौर पर विशेष जिम्मेदारी निभाई।

इन विद्यार्थी सैनिकों ने गांव से रैली निकालकर जनजागृति की। खासकर स्कूल के परिसर में तंबाकूजन्य पदार्थों की पन्नी का दहन किया गया। स्कूल में शिस्त बनाए रखने तथा नशे पर नियंत्रण पाने के लिए कुछ जगह छात्रों के जेबों की तलाशी भी ली जा रही है।

मुक्तिपथ के तहसील संगठक आनंद इंगले, उपसंगठक आनंद सिडाम तथा विनोद पांडे ने सालभर में तहसील के 105 स्कूलों को भेंट देकर मार्गदर्शन किया। तंबाकू मुक्त स्कूल के लिए आवश्यक होने वाले निकष इन स्कूलों द्वारा पूर्ण कराने के लिए टीम ने विशेष प्रयास किया।

बॉक्स हेतुमानक पूर्ण करने प्रयास शुरूचामोर्शी तहसील की कुल 105 स्कूलों में उपक्रम चलाए गए। इसमें से 40 स्कूलें पूर्ण रूप से तंबाकू मुक्त हुई है। वहीं 26 स्कूलों ने 9 मानक पूर्ण किए है। 4 स्कूलों ने 7 मानक पूर्ण किए है। 1 स्कूल ने 6 मानक पूर्ण किए है। वहीं 3 स्कूलों ने 4 मानक पूर्ण किए है।

अपनी स्कूल तंबाकू मुक्त करने के लिए शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों का प्रयास शुरू है। बॉक्स।।तंबाकू मुक्त स्कूलें तंबाकू मुक्त स्कूलों में चामोर्शी तहसील की जिप उच्च प्राथमिक शाला ठाकरी, कढोली, बहादूरपुर, वसंतपुर, राजगोपालपुर, जयरामपुर, कुथेगांव तथा प्रबुद्ध हाईस्कूल मुरखला चेक समेत कुल 40 स्कूलों ने तंबाकू मुक्त स्कूल के रूप में सम्मान पाया है।

तहसील के प्रत्येक स्कूल में अब तंबाकू मुक्ति के फलक लगाए गए है। संपूर्ण चामोर्शी तहसील की स्कूलें तंबाकू मुक्त करने के लिए प्रयास शुरू है।

Navbharat Live
navbharatlive.com