- Hindi News »
- World »
- Arundhati Roy Honored With Pen Pinter Award
निर्भीक लेखन के लिए अरुंधति रॉय ने जीता इस साल का पेन पिंटर पुरस्कार
भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के लिये विजेता घोषित होने पर रॉय ने खुशी जाहिर की है। एक समारोह में 10 अक्टूबर को रॉय को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
- Written By: रीना पंवार

लेखिका अरुंधति रॉय (सौजन्य एएनआई)
लंदन : बुकर पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अरुंधति रॉय को अपने निर्भीक और मुखर लेखन के लिए गुरुवार को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिये इस वर्ष की विजेता घोषित होने पर रॉय ने खुशी जाहिर की है। एक समारोह में 10 अक्टूबर को रॉय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रॉय 14 साल पहले कश्मीर के बारे में दिए गए अपने बयानों को लेकर फिलहाल मुकदमे का सामना कर रही हैं।
साल 2009 में इंग्लिश पेन नामक चैरिटी द्वारा स्थापित यह पुरस्कार नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए दिया जाता है। 62 वर्षीय रॉय ने पेन पिंटर पुरस्कार के लिये इस वर्ष की विजेता घोषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अरुंधति रॉय ने कहा, “मुझे पेन पिंटर पुरस्कार स्वीकार करते हुए बहुत खुशी हो रही है। काश हेरोल्ड पिंटर आज हमारे बीच होते और दुनिया में हो रहे समझ से परे घटनाक्रमों के बारे में लिखते। चूंकि वह नहीं हैं, इसलिए हममें से कुछ लोगों को उनका स्थान लेने की कोशिश करनी चाहिए।”
10 अक्टूबर को रॉय को दिया जायेगा पुरस्कार
रॉय को यह अवॉर्ड तब मिलने जा रहा है जबकि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके खिलाफ UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस साल के निर्णायक मंडल ने पेन पिंटर पुरस्कार के लिए अरुंधति रॉय के नाम का चयन किया। निर्णायक मंडल में इंग्लिश पेन के अध्यक्ष रुथ बोर्थविक, अभिनेता व कार्यकर्ता खालिद अब्दुल्ला और लेखक व संगीतकार रोजर रॉबिन्सन शामिल हैं। ब्रिटिश लाइब्रेरी की सह-मेजबानी में आयोजित समारोह में 10 अक्टूबर को रॉय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान जहां अरुंधति रॉय भाषण भी देंगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अंतरराष्ट्रीय विचारक हैं रॉय’
रॉय को पुरस्कार दिये जान को लेकर इंग्लिश पेन के अध्यक्ष रुथ बोर्थविक ने कहा, “रॉय बौद्धिक और सुंदर तरीके से अन्याय की महत्वपूर्ण कहानियां बयां करती हैं। वह वास्तव में एक अंतरराष्ट्रीय विचारक हैं और उनकी शक्तिशाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता।” वहीं, खालिद अब्दुल्ला ने कहा, “अरुंधति रॉय स्वतंत्रता और न्याय की एक उज्ज्वल आवाज हैं, जिनके शब्द लगभग 30 वर्षों से अत्यंत स्पष्टता व दृढ़ संकल्प के साथ सामने आ रहे हैं।”
पहले उपन्यास के लिये मिला था बुकर पुरस्कार
भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को शिलांग, मेघालय में हुआ था। लेखिका होने के साथ-साथ वे राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं। अपने उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स के लिये रॉय को बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह उनका पहला उपन्यास था। वे पर्यावरण और मानवाधिकारों के मुद्दों में उनकी भागीदारी के लिए जानी जाती हैं। इस कारण उन्हें विभिन्न कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है। कश्मीरी स्वतंत्रता के समर्थन में टिप्पणी करने को लेकर 2010 में वे राजद्रोह के आरोपों से घिर गईं थीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Arundhati roy honored with pen pinter award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदेशों में छा गई Royal Enfield, Himalayan 450 की जबरदस्त डिमांड, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 04:46 PMयूपी पुलिस में 81,000 से ज्यादा भर्तियां, युवाओं के लिए बड़ा मौका: योगी आदित्यनाथ
Apr 04, 2026 | 04:45 PMशनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय
Apr 04, 2026 | 04:42 PMबेमौसम बारिश से अहिल्यानगर में फसलों को भारी नुकसान, मंत्री विखे पाटिल ने दिए पंचनामा के निर्देश
Apr 04, 2026 | 04:42 PM‘मेरी लिस्ट में नंबर-1…’, Ricky Ponting ने श्रेयस अय्यर को लेकर किया बड़ा खुलासा
Apr 04, 2026 | 04:40 PMप्यार, धोखा और बदले की कहानी लेकर आई डकैत, ट्रेलर में दिखा अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर का इमोशनल सफर
Apr 04, 2026 | 04:33 PM‘चुप कराया गया हूं…’ पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, राघव चड्ढा को मिला साली साहिबा का खुला समर्थन
Apr 04, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














