-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Rahul Gandhi Pm Modi Keralam Campaign Assembly Election 2026 News
केरलम चुनाव: राहुल गांधी की 4 रैलियां और पीएम मोदी का मेगा रोड शो, आखिरी दौर के प्रचार में थमेगी सांसें!
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Keralam Elections 2026: केरलम चुनाव के अंतिम चरण में राहुल गांधी और पीएम मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल जहां आज 3 जिलों में रैलियां कर रहे हैं वहीं पीएम मोदी तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे

राहुल गांधी और पीएम मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Keralam Rally: केरलम विधानसभा चुनाव 2026 अपने सबसे निर्णायक और रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले आज राज्य में देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक चेहरों का जमावड़ा लगा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक ही दिन केरल की धरती पर अपनी-अपनी पार्टियों के लिए वोट मांग रहे हैं।
यह मुकाबला इस बार त्रिकोणीय है, जिसमें माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता बचा लेने की बड़ी चुनौती है, जबकि कांग्रेस यूडीएफ वापसी की भरसक कोशिश में जुटी है और एनडीए भी बड़ी सफलता की उम्मीद लगाए बैठा है।
राहुल गांधी का धुआंधार प्रचार चालू
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज सुबह करीब 10 बजे केरलम पहुंच रहे हैं और उन्होंने अपने चुनाव प्रचार को गति दे दी है। वे आज राज्य के 3 अलग-अलग जिलों में आयोजित कुल 4 कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। उनके प्रचार अभियान की शुरुआत अलाप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र से हुई, जिसके बाद वे कट्टप्पना और कोच्चि में जनता से रूबरू होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
केरल कांग्रेस में गुटबाजी तेज, CM वीडी सतीशन की कार्यशैली पर उठे सवाल; वेणुगोपाल गुट ने खोला मोर्चा
सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब
राहुल गांधी की आज की आखिरी रैली दोपहर करीब 3 बजे एर्नाकुलम में निर्धारित की गई है, जहां वे यूडीएफ उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल के इस दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
पीएम मोदी तिरुवल्ला में भरेंगे हुंकार
दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सबसे बड़े चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पीएम मोदी आज दोपहर करीब 2:30 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरेंगे और शाम 4 बजे तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में एक भव्य रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। भाजपा इस बार केरलम में बीडीजेएस (BDJS Keralam) , ट्वेंटी-20, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) जैसे मजबूत सहयोगियों के साथ चुनावी मैदान में है। पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद एनडीए के पक्ष में निर्णायक वोट हासिल करना है।
यह भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के बीच शशि थरूर पर हमला? गाली-गलौज के बाद हमलावरों ने की मारपीट, देखें VIDEO
9 अप्रैल को होगा फैसला
केरलम की 140 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में इस बार मुकाबला काफी कड़ा है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, करीब 2.71 करोड़ मतदाता 890 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 9 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है, जिसके नतीजे करीब एक महीने बाद 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि राहुल गांधी और पीएम मोदी के आज के कार्यक्रमों का सीधा असर उन मतदाताओं पर पड़ेगा जो अभी तक अपना मन नहीं बना पाए हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि केरलम की जनता परंपरा को बरकरार रखती है या कोई नया राजनीतिक प्रयोग करती है।
Rahul gandhi pm modi keralam campaign assembly election 2026 news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानिए आज का भविष्यफल
Jul 06, 2026 | 12:10 AM‘सिगरेट से जलाया, थप्पड़ मारा’, अलायंस में नीति टेलर ने सुनाई टॉक्सिक रिलेशनशिप की दर्दनाक कहानी
Jul 05, 2026 | 11:54 PMराम मंदिर ट्रस्ट की महाबैठक कल: चढ़ावा चोरी मामले में खुलेंगे कई बड़े राज, चंपत राय पर भी होगा फैसला
Jul 05, 2026 | 11:02 PMरिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ZEE5 से गायब हुई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, आखिर क्यों हटानी पड़ी विवादित फिल्म?
Jul 05, 2026 | 10:56 PMभारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














