Pune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Pune Police ने ‘Porter’ डिलीवरी ऐप के जरिए मेफेड्रोन ड्रग्स सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
pune-drug-racket-porter-app-md-supply-police-arrest-accused
पोर्टर ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Police Busted Porter Drug Racket: पुणे पुलिस ने शहर में संचालित एक संगठित ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह रकेट 'पोर्टर' डिलीवरी ऐप के जरिए मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन मुख्य रूप से वारजे और उत्तम नगर क्षेत्रों से किया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की जगताप, रोहित उर्फ रोहन शिंदे, आदित्य उर्फ आदि गायकवाड़ और संकेत उर्फ सैंडी पवार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे।

सप्लायर से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाते थे ड्रग्स

डीसीपी संभाजी कदम ने पुष्टि की कि यह खुलासा एक अपहरण मामले की जांच के दौरान हुआ। जांच के दौरान एक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ड्रग सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी मेफेड्रोन ड्रग्स को अपने सप्लायर से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए 'पोर्टर' ऐप का इस्तेमाल करते थे, इस तरीके से वे बिना किसी शक के शहर के विभिन्न इलाकों जैसे कोथरुड, कर्वेनगर, बावधन, औंध और हिंजवडी में ड्रग्स की डिलीवरी करते थे।

Pune Police की विशेष टीमें की गई हैं गठित

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.19 ग्राम मेफेड्रोन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के ऑनलाइन लेनदेन हुए हैं, जिससे इस रैकेट के बड़े स्तर पर संचालन के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुल 8 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com