-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Uddhav Thackeray Promise Ops Maharashtra Assembly Elections
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर खेला बड़ा दाव, बोले- सत्ता में आते ही लागू करेंगे ओपीएस
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मराठवाडा दौरे के दौरान पुरानी पेंशन योजना की मांग के लिए आयोजित महासम्मेलन में उद्धव ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो पुरानी पेंशन योजना को तुरंत लागू करेगी।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठकों एवं सभाओं का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए सत्ता पक्ष के साथ-साथ अब विपक्ष के नेता भी लुभावने वादों का झुनझुना बजाने लगे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मराठवाडा दौरे के दौरान देखने को मिला। पुरानी पेंशन योजना की मांग के लिए आयोजित महासम्मेलन में उद्धव ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो पुरानी पेंशन योजना को तुरंत लागू करेगी।
उद्धव ठाकरे ने आव्हान करते हुए कहा कि आप लोग पेंशन की मांग को लेकर अनशन न करें क्योंकि जनता पहले ही भूखी है। इसलिए अब अनशन नहीं बल्कि सत्ताधारियों को सत्ता के लिए भूखे रखने हेतु आंदोलन होना चाहिए। ऐसा दृढ़ निश्चय कर लें और आंदोलन की मशाल जलने के बाद सरकार के चमचों को उस पर पानी नहीं डालने देना।
यह भी पढ़ें:– बालासाहेब थोराट का बड़ा आरोप, बाेले- फर्जी समाचार फैक्टरी चला रहे CM शिंदे
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए
शिवसेना विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें, CJI ने पूछे अहम सवाल; आज भी होगी सुनवाई
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना के लिए हम सभी को साथ आकर अपनी सरकार लाने के लिए प्रयास करना होगा। आपका क्रंदन सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रहा है। इसलिए आप सभी को साथ लाकर अपनी सरकार बनानी होगी। आप की मांग को हम स्वीकार करेंगे।
सियासी लोगों के पेंशन पर सवाल
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सियासी लोगों को कितनी पेंशन मिलती है और आप लोगों को कितनी पेंशन मिलती है? इस अंतर से आप लोग वाकिफ हैं। सरकार आप लोग चलाते हैं। कोरोना काल में आपने काम किया, इसलिए यह राज्य बचा। सरकार भले ही योजना बनाती है लेकिन उन योजनाओं को घर-घर जाकर लागू आप लोग करते हैं। यदि आप साथ नहीं दें तो कोई सरकार रही नहीं सकती।
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना
लाडली बहन योजना पर तंज
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर तंज कसते हुए कहा कि बहन को पता ही नहीं चलता कि भाई कौन है? हर कोई कह रहा है कि मैं ही तुम्हारा भाई हूं लेकिन भाई नहीं ये सब मुफ्त खोर हैं। ये सब जनता के पैसों पर मुफ्तखोरी करने वाले लोग हैं।
सत्ता की चिंता नहीं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे सत्ता की चिंता नहीं है। मुझे जनता की चिंता है। राज्य के हर परिवार की चिंता है। सत्ता आती-जाती है। गई हुई सत्ता को हम निश्चित तौर पर वापस लाएंगे। सरकार अब जानेवालों में शामिल हो गई है। इसलिए उनसे पेंशन कैसी, उन्हें टेंशन देने का वक्त आ गय़ा है। जोड़ तोड़ की राजनीति चल रही है। इसलिए हम सभी को एक रहना होगा।
Uddhav thackeray promise ops maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














