-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Eknath Shinde Maharashtra Assembly Elections Are Likely To Be Held In November
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना
- Written By: शुभम सोनडवले
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनितिक दल जुट गए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत शुरू हो गई है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को अगले 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार विकास और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
महायुति सरकार में शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए जीत की अधिक प्रत्याशा ही मानदंड होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
PK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!
आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
यह भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले- एकनाथ खडसे की वापसी पर गणेश उत्सव के बाद होगा फैसला
उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को 8 से 10 दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि उन्हें महिलाओं के बीच सरकार के लिए समर्थन दिख रहा है और उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा, “हमने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन कायम किया है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 6,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का वजीफा मिलेगा। इस कार्यक्रम में 10 लाख युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य है। शिंदे ने कहा कि सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत अब तक 1.6 करोड़ महिलाओं को वित्तीय सहायता मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: नाना पटोले की दावेदारी से कांग्रेस में हड़कंप, MP पडोले द्वारा CM बनने के वक्तव्य से प्रभारी भी नाराज
उन्होंने कहा, “हमारी योजना 2.5 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने की है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाना और सभी के लिए सस्ता आवास सुनिश्चित करना है। (एजेंसी एडिटेट)
Cm eknath shinde maharashtra assembly elections are likely to be held in november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ragi Recipes: रागी बोरिंग नहीं! स्वाद और सेहत से भरपूर है; जानिए रागी की 10 आसान रेसिपीज
Aug 10, 2026 | 11:17 AMSawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंज उठी काशी
Aug 10, 2026 | 11:17 AMनवभारत संपादकीय: NEET-UG पेपर लीक, तकनीकी खामियों से हुआ खेल; CBI चार्जशीट में NTA पर सवाल
Aug 10, 2026 | 11:13 AMगढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आश्रम स्कूल में सो रही 3 छात्राओं की सांप के काटने से मौत; 3 अन्य अस्पताल में भर्ती
Aug 10, 2026 | 11:04 AMपहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल की चोट पर बॉलिंग कोच ने साईराज बहुतुले ने दिया बड़ा अपडेट
Aug 10, 2026 | 11:03 AM73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
Aug 10, 2026 | 11:02 AMभारत माता की जय- वंदे मातरम के नारों से गूंजा चौमुहां, तिरंगा बाइक यात्रा को कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Aug 10, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














