-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Tug Of War Begins In Mva Over The Post Of Chief Minister
मुख्यमंत्री पद को लेकर MVA में रस्साकशी शुरू, उद्धव ठाकरे बाेले पहले हो फैसला
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के मुख्यमंत्री पद पर दावे वाले फार्मूले की बजाय चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर जोर दिया।

महाविकास आघाड़ी के महासम्मेलन में मौजूद नाना पटोले, उद्धव ठाकरे, शरद पवार व बालासाहेब थोरात (साेर्स: पीटीआई)
मुंबई: मुंबई में शुक्रवार को महा विकास आघाड़ी के पदाधिकारियों का महासम्मेलन हुआ। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी के मुख्यमंत्री पद पर दावे वाले फार्मूले की बजाय चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर जोर दिया और कहा कि वह महा विकास आघाडी (MVA) की ओर से घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
एमवीए पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हुए हैं तो विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का क्यों नहीं हुआ ऐलान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताई वजह
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के फैसले पर जोर देकर कहा कि यह फैसला चुनाव से पहले किया जाना चाहिए न कि बाद में। उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी का मुख्यमंत्री वाला नुकसानदेह हो सकता है। ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के दौरान उनका अनुभव यह रहा कि जिसके पास संख्या होगी उसे मुख्यमंत्री का पद मिलेगा यह नीति नुकसानदेह है। क्योंकि इससे एक दल, अपने गठबंधन में बढ़त बनाए रखने के लिए दूसरे दल के उम्मीदवार को हराने की कोशिश करेगा।
मैं अपने लिए नहीं लड़ रहा हूं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘‘पहले मुख्यमंत्री का चेहरे का फैसला करें और फिर आगे बढ़ें। जिनके पास सबसे ज्यादा सीट होंगी उसे मुख्यमंत्री पद मिलेगा इस नीति पर न चले। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘उद्धव ठाकरे कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) द्वारा एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगा। मैं अपने लिए नहीं लड़ रहा हूं बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।”
ठाकरे ने एमवीए कार्यकर्ताओं से निजी स्वार्थों से ऊपर उठने और महाराष्ट्र के गौरव और हित की रक्षा के लिए लड़ने के लिए कहा। उन्होंने उनसे राज्य में विपक्षी गठबंधन का ‘दूत’ बनने का भी आग्रह किया।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर नासिक रहा बंद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संबोधन में देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत किए जाने पर ठाकरे ने सवाल किया कि क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है? मोदी ने कहा था कि ‘‘देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है कि जिस नागरिक संहिता को लेकर हम लोग जी रहे हैं, वह सचमुच में साम्प्रदायिक और भेदभाव करने वाली संहिता है। मैं चाहता हूं कि इस पर देश में गंभीर चर्चा हो और हर कोई अपने विचार लेकर आए।”
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि ‘‘क्या आपने हिंदुत्व छोड़ दिया है? आपने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया जो हिंदुत्व में विश्वास नहीं करते हैं।” उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पूछा कि जब भाजपा के पास पूर्ण बहुमत था तो इसे पारित क्यों नहीं किया गया।
मेरे सांसद मेरे साथ थे
उन्होंने कहा कि ‘‘क्या आप हमारे बीच झगड़ा कराने के लिए वक्फ विधेयक लाए हैं? और यदि आपको इसे लाना ही था तो आपने बहुमत होने पर ऐसा क्यों नहीं किया? मेरे संसद सदस्य वहां नहीं थे क्योंकि वे मेरे साथ थे। अगर इस पर चर्चा होनी होती तो हमारे सांसद इसमें हिस्सा लेते।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tug of war begins in mva over the post of chief minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
Jul 15, 2026 | 07:17 PMदेश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूँ… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Jul 15, 2026 | 07:09 PMEye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Jul 15, 2026 | 07:06 PMMathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Jul 15, 2026 | 07:04 PMकिसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Jul 15, 2026 | 06:58 PMआगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMभंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
Jul 15, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














