-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Election Commissioner Rajeev Told Why He Did Not Announce The Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का क्यों नहीं हुआ ऐलान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताई वजह
- Written By: आकाश मसने
भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। इस दौरान महाराष्ट्र की जनता और राजनीतिक दलों को उम्मीद थी कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के साथ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को भी ऐलान किया जाएगा। लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार केवल दो ही राज्यों के चुनाव का ऐलान किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व अन्य (सोर्स: पीटीआई)
मुंबई: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना चार अक्टूबर को होगी। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना चार अक्टूबर को होगी।
इस दौरान महाराष्ट्र की जनता और राजनीतिक दलों को उम्मीद थी कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के साथ महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को भी ऐलान किया जाएगा। लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार केवल दो ही राज्यों के चुनाव का ऐलान किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र के चुनाव को लेकर कहा कि पहले हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव एक साथ हुए थे। हरियाणा की सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है वहीं महाराष्ट्र की सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर तक है। उन्होंने कहा कि इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है और 2025 की शुरूआत में एक राज्य में चुनाव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में तोड़ी गई गरीब नगर बस्ती के 1296 वोटर लिस्ट में कैसे? किरीट सोमैया का चुनाव आयोग को पत्र
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस साल होने वाले 4 राज्यों के चुनावों को दो-दो राज्यों के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पहले हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव होगा इसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होगा।
जम्मू कश्मीर फैक्टर
राजीव कुमार ने कहा कि पिछली बार जम्मू कश्मीर फैक्टर नहीं था इसीलिए महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एकसाथ हुए थे। लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराना है। इसीलिए सुरक्षा बलाें और बाकी कारणों की वजह से महाराष्ट्र के चुनाव हरियाणा के साथ नहीं किए जा रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों की जरूरत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
त्योहारों के कारण देरी
महाराष्ट्र में बारिश के तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं। साथ ही महाराष्ट्र में अभी त्योहारों का सीजन शुरू है। गणेशोत्सव, पितृपक्ष, नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए दो-दो राज्यों का चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया है। राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि जम्मू कश्मीर में चुनाव हाे रहे हो और इसी बीच महाराष्ट्र के चुनावों का ऐलान किया जाए।
4 अक्टूबर के बाद होगी घोषणा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के इस बयान के माना जा रहा है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों की घोषणा हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजों के बाद होगी। यानी 4 अक्टूबर के निवार्चन आयोग महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। और चुनाव नवंबर के अंत या दिसंबर माह के हो सकते हैं।
Election commissioner rajeev told why he did not announce the maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
Jul 15, 2026 | 07:17 PMदेश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूँ… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Jul 15, 2026 | 07:09 PMEye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Jul 15, 2026 | 07:06 PMMathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Jul 15, 2026 | 07:04 PMकिसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Jul 15, 2026 | 06:58 PMआगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMभंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
Jul 15, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














