-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Closed Due To Atrocities On Hindus In Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर नासिक रहा बंद, सकल हिंदू समाज संगठन के मोर्चे के दौरान तनाव
- Written By: आकाश मसने
नासिक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान सकल हिंदू समाज द्वारा निकाले गए मोर्चे के कारण कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस की सतर्कता और कडे बंदोबस्त के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर नासिक में हिंदू संगठनों ने निकाली रैली
नासिक: नासिक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान सकल हिंदू समाज द्वारा निकाले गए मोर्चे के कारण कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस की सतर्कता और कडे बंदोबस्त के कारण स्थिति नियंत्रण में रही और शहर सारा दिन पुलिस की तैनाती सख्त रही। बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से हिंसा जारी है। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं और मंदिरों को तोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का क्यों नहीं हुआ ऐलान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताई वजह
बांग्लादेशी सेना ने हिंदुओं की रक्षा का आश्वासन दिया है, लेकिन केंद्र सरकार को हिंदू समाज और मंदिरों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए, यह मांग सकल हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने की है। इस बीच, बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में शुक्रवार 16 अगस्त को नासिक बंद का आह्वान किया गया था। इस मोर्चे के दौरान कुछ नागरिकों ने दुकानें बंद करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण 2 गुटों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने स्थिति पा काबू पा लिया, सुरक्षा के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
नासिक में बड़ा सड़क हादसा: येवला-नांदगांव हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
नासिक: फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए संशोधित बीमा योजना शुरू; 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
नासिक: अज्ञात कारणों से दो और लोगों ने दी जान; चांदवड़ और इगतपुरी क्षेत्र में मातम
नासिक रोड भी बंद
बांग्लादेश में हुए दंगों में हिंदू समुदाय के नागरिकों और परिवारों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए, इसके विरोध में सकल हिंदू समाज ने नासिक जिला बंद का आह्वान किया है, जिसे नासिक रोड परिसर में अच्छा समर्थन मिला। नासिक रोड परिसर के सुभाष रोड, देवलाली गांव स्टेशन रोड, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर रोड, छत्रपती शिवाजी पुतला चौक परिसर, बिटको चौक मुक्तिधाम परिसर, जेलरोड, सिन्नर फाटा क्षेत्र में स्थित दुकानें बंद रही, जबकि कुछ स्थानों पर जो दुकानें खुली हुई थीं, उन्हें हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘लाडली बहनों’ से की बात, बाेले- राशि का उपयोग आत्मनिर्भर बनने में करें
दुकानें बंद कराई
हिंदू समाज के कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर घूमकर दुकानें बंद करने का आह्वान कर रहे थे। उनके इस आह्वान को दुकानदारों ने समर्थन देते हुए दुकानें बंद कर दी। किसी भी अनुचित घटना को रोकने के लिए नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक गिरी और उपनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले के निर्देश में क्षेत्र में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Nashik closed due to atrocities on hindus in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
Jul 15, 2026 | 07:44 PMOnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Jul 15, 2026 | 07:43 PMपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMयश की ‘टॉक्सिक’ के चलते बदल सकती है श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज, मेकर्स कर रहे नई तारीख पर विचार
Jul 15, 2026 | 07:38 PMजिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
Jul 15, 2026 | 07:37 PMवृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, नगर निगम और पुलिस ने प्रस्तावित टेंपो स्टैंड का किया निरीक्षण
Jul 15, 2026 | 07:34 PMमहाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर चर्चा की अटकलें
Jul 15, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














