- Hindi News »
- Elections »
- Supriya Sules Statement Regarding Maharashtra Chief Minister Post
MVA के मुख्यमंत्री पद को लेकर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी पार्टी रेस में नहीं
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनादेश किसके पक्ष में जाएगा, इसका भी कोई ठिकाना नहीं है लेकिन सीएम पद को लेकर जबरदस्त घमासान मचा है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने खुद को सीएम की रेस से अलग कर लिया है।

सुप्रिया सुले (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र की सभी सियासी पार्टियों में जोर-शोर से चुनावी तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है और न ही दोनों प्रमुख सियासी गठबंधनों में शामिल राजनीतिक दलों के बीच सीटों का बंटवारा ही हुआ है। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में जनादेश किसके पक्ष में जाएगा, इसका भी कोई ठिकाना नहीं है लेकिन सीएम पद को लेकर जबरदस्त घमासान मचा है। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने खुद को सीएम की रेस से अलग कर लिया है।
महाराष्ट्र में महायुति में शामिल शिवसेना (शिंदे गुट) से मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे, बीजेपी से उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तो वहीं एनसीपी से उपमुख्यमंत्री अजित पवार का नाम सीएम की रेस में चल रहा है। इसी तरह विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस से नाना पटोले और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम सीएम पद की रेस में चल रहा है।
बुधवार को कांग्रेस की उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र की सांसद व मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने इस रेस में पांच महिलाओं को भी उतार दिया था। वर्षा ने कहा कि प्रगतीशील महाराष्ट्र से अब किसी महिला को सीएम बनने का मौका मिलना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
मेरी सुरक्षा और गाड़ियां वापस ले सरकार, जानें सांसद सुप्रिया सुले की इस अपील के पीछे क्या है कारण?
गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
यह भी पढ़ें:– महायुति सरकार का मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, हैदराबाद गजट शिंदे समिति को सौंपा
वर्षा गायकवाड ने उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे, शरद पवार की सांसद पुत्री सुप्रिया सुले, कांग्रेसी विधायक यशोमति ठाकुर, सांसद प्रणीति शिंदे, प्रतिभा धानोरकर, शोभा बच्छाव और खुद अपना नाम मविआ की तेजतर्रार महिलाओं के रूप में गिना दिया। जिनमें सीएम बनने की काबिलियत है।
कांग्रेस उद्धव गुट में रस्साकशी
उद्धव गुट से सांसद व प्रवक्ता संजय राऊत बार-बार उद्धव को महाविकास आघाड़ी का सीएम फेस घोषित करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण और खुद शरद पवार चुनाव के बाद ज्यादा विधायक वाली पार्टी के सीएम का फार्मूला सुझाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– पुणे में धरती फटी और देखते ही देखते समा गया ट्रक, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो
बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस के गुट नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण सीएम पद कांग्रेस को ही मिलना चाहिए। इस पर सुप्रिया सुले ने कहा है कि हर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सीएम का पद उनके हिस्से में आए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ऐसा ही बयान शरद पवार पहले ही दे चुके हैं।
Supriya sules statement regarding maharashtra chief minister post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














