-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Shiv Sena Ubts Hilal Mali Resigns From The Party Will Contest Elections
धुले में बढ़ेगी उद्धव ठाकरे की मुश्किलें, शहर प्रमुख हिलाल माली ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव
- Written By: आकाश मसने
धुले ग्रामीण सीट पर महाविकास आघाड़ी ने कांग्रेस के कुणाल पाटिल को टिकट दिया। इससे नाराज शहर प्रमुख हिलाल माली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे शिवसेना (यूबीटी) के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

उद्धव ठाकरे व हिलाल माली (सोर्स: सोशल मीडिया)
धुले: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कुछ ही सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। ऐसे में नाराज नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है। धुले ग्रामीण सीट पर महाविकास आघाड़ी ने कांग्रेस के कुणाल पाटिल को टिकट दिया। इससे शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। नाराज शहर प्रमुख हिलाल माली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे शिवसेना (यूबीटी) के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। और 29 अक्टूबर को धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरेंगे।
हिलाल माली ने कहा कि “शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और मेरी भी इच्छा के विरुद्ध मैं निर्णय ले रहा हूं। पिछले विधानसभा चुनाव में पहले मुझे धुले ग्रामीण की सीट से लड़ने का आश्वासन दिया गया था लेकिन भाजपा ने उस सीट को लिया और बदले में धुले शहर की सीट दी। तब उस सीट को देते समय मैंने वादा की थी कि जो भी उम्मीदवार देंगे, मैं उनकी मदद करूंगा।”
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 25 नामों का किया ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
पहले अज़ान प्रतियोगिता कराई, अब याद आए राम?, उद्धव ठाकरे पर बरसे नितेश राणे, कहा- वे पाकिस्तानी एजेंट हैं
‘यह हिंदुत्व के साथ गद्दारी है…’ परभणी में बरसे उद्धव ठाकरे; राम मंदिर से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक पर बोला हमला
वाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
हिलाल माली ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझे दस इच्छुक लोगों के बावजूद धुले शहर की उम्मीदवारी दी, लेकिन अगले ही दिन बीजेपी ने एक निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर दिया। हिलाल माली ने शिवसेना के सभी पदों से इस्तीफा देने और मंगलवार को धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरने की घोषणा की।
बीजेपी ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया
उद्धव गुट के नेता हिलाल माली ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुझे अकेला कर दिया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया। इससे वोटों का विभाजन हुआ और कांग्रेस के कुणाल पाटिल चुनाव जीत गए थे।
हिलाल माली ने कहा कि 2019 बीजेपी और शिवसेना के अंदरूनी विवाद के कारण धुले ग्रामीण में कांग्रेस के कुणाल पाटिल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन उसके बाद महाविकास अघाड़ी के माध्यम से कुणाल पाटिल ने स्थानीय प्रशासन हो या कोई अन्य मुद्दा, न्याय नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:– मुंबई की इन हॉट सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, हाई प्रोफाइल उम्मीदवार होंगे आमने-सामने
शिवसैनिक परेशान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माली ने कहा बताया कि लोकसभा चुनाव में भी सांसद डॉ. शोभा बच्छाव के लिए गांव-गांव घूमीं। अब भी महाविकास अघाड़ी ने यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। इससे शिवसैनिक परेशान हैं। मैं हमेशा राजनीति का शिकार क्यों बनता रहा? इस सवाल ने मुझे हर पहलू से सोचने पर मजबूर किया।
उद्धव ठाकरे से मांगी माफी
उद्धव ठाकरे गुट के नेता हिलाल माली ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि यह निर्णय लेते हुए मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने अपने पत्र में लिखा है कि मैं उद्धव ठाकरे से माफी चाहता हूं। इसके अलावा, हिलाल माली ने स्पष्ट किया कि जनता के आग्रह के कारण उन्होंने धुले ग्रामीण से निर्दलीय उम्मीदवार बनने का निर्णय लिया है।
Shiv sena ubts hilal mali resigns from the party will contest elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














