महायुति का ही मेयर बनेगा, स्पष्ट बहुमत के चलते टालमटोल नहीं, देवेंद्र फडणवीस का दावा

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऊपर वाले की मर्जी से मुंबई का मेयर महायुति का होगा और शिंदे गुट के साथ मिलकर मुंबई को स्थिर और प्रभावी नेतृत्व दिया जाएगा।
Devendra Fadnavis
Devendra Fadnavis :मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BMC Mayor: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भगवान की इच्छा है कि मुंबई का मेयर महायुति से बने। उन्होंने भरोसा जताया कि शिंदे साहब और मैं साथ बैठकर बातचीत करेंगे और मुंबई को अच्छे तरीके से चलाएंगे। अब किसी भी तरह की टालमटोल की जरूरत नहीं है, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया।

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि दोनों ठाकरे भाइयों के एक साथ आने से राज ठाकरे को बड़ा नुकसान होगा। मुंबई, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में महायुति के 118 कॉर्पोरेटर चुने गए हैं। अब हम एकनाथ शिंदे के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे, ऐसा उन्होंने कहा।

हमें स्पष्ट बहुमत मिला है

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें स्पष्ट बहुमत मिला है। पिछले तीन चुनावों में किसी को भी यह बहुमत नहीं मिला था। ऊपर वाले ने तय किया है कि मुंबई का मेयर महायुति का होना चाहिए। इसलिए मुंबई में महायुति का ही मेयर बनेगा। शिंदे साहब और हम मिलकर सभी फैसले लेंगे और मुंबई को बेहतर तरीके से चलाएंगे।”

टालमटोल की जरूरत नहीं

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एमएनएस को ज्यादा सफलता मिलेगी। दोनों ठाकरे भाइयों के गठबंधन से राज ठाकरे को नुकसान हुआ है, जबकि उद्धव ठाकरे को इसका कुछ फायदा हुआ है।

चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे द्वारा कॉर्पोरेटरों को होटल में रखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिंदे ने भी वही किया होगा, जैसा हमने अपने कॉर्पोरेटरों को एकजुट रखने के लिए किया था। अब किसी भी तरह की टालमटोल की जरूरत नहीं है।

पुणे के लोग ही दादा हैं

जब उनसे पूछा गया कि पुणे के ‘दादा’ कौन हैं, तो फडणवीस ने कहा कि पुणे के लोग ही दादा हैं। हमारे दोनों नेता मुरलीधर मोहोल और महेश लांडगे सक्षम और काबिल हैं, उन्हें किसी से शिकायत करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है, इसी वजह से महायुति को यह बड़ी सफलता मिली है।

ऊपर वाले ने तय किया है मेयर महायुती का होगा

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कहा है कि “भगवान (देव)चाहेंगे तो मेयर हमारा होगा, मेवा का नहीं,” कहते हुए उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। जिसपर मुंख्यमंत्री ने भी चुटकी लेते हुए मराठी में कहा कि हा ऊपर वाला यानें 'देवा' चांहेंगे तो महायुती का ही मेयर होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com