-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Sanjay Raut Statement On Pm Narendra Modi Statement On Ek Hai To Safe Hai
PM नरेंद्र मोदी के राज्य में आने से अनसेफ होती है जनता, संजय राउत ने ‘एक है, तो सेफ है’ का दिया जवाब
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी प्रचार के लिए भाजपा और महायुति के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पहुंचे है। यहां प्रधानमंत्री में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'एक है तो सेफ है', जिसके जवाब में शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने कटाक्ष किया।

संजय राउत (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने धुले रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक है तो सुरक्षित है’ टिप्पणी की आलोचना की, संजय राउत ने इस बयान की जरूरत पर सवाल उठाया और इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र के लोग पहले से ही “सुरक्षित” हैं और भाजपा को बाहर करके सुरक्षित रहना पसंद करेंगे।
संजय राउत ने कहा कि, जैसे ही प्रधानमंत्री आते है तो हम असुरक्षित हो जाते है। उनका कहना है कि वे यहां आकर जनता को भड़काएंगे और दंगे के लिए लोगों को उकसाएंगे। बटेंगे और कटेंगे जैसी घोषणाएं करते है इसलिए महाराष्ट्र की जनता आपको अब राज्य से बाहर कर देंगे।
क्या जरूरत आन पड़ी
एएनआई से बात करते हुए, संजय राउत ने कहा, “पीएम को इस तरह की बातें कहने की क्या जरूरत है। ‘बटेंगे तो कटेंगे’ यहां काम नहीं आया और महाराष्ट्र के लोगों ने इसे बाहर कर दिया। अब ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’, वह किसे एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या राज्य और देश के सभी लोग आपके नहीं हैं? हम महाराष्ट्र में सुरक्षित हैं और हम सुरक्षित रहना चाहते हैं इसलिए हम भाजपा को बाहर कर देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On PM Narendra Modi's 'Ek hain toh safe hain' statement, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "Why has the need arisen for the PM to say things like these. 'Batenge toh katenge' did not work here and people of Maharashtra threw it out. Now 'ek hain… pic.twitter.com/KigJEBC68n — ANI (@ANI) November 9, 2024
आपको बताते चले कि यह घटना शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर निशाना साधने के बाद हुई है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी की तुलना बिना पहियों और ब्रेक वाली गाड़ी से की और विपक्ष पर “कुशासन” और राज्य के लोगों को “लूटने” का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- ‘हम फ्लावर नहीं फायर है…’ चुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं ने जनता से की वोट करने की अपील
पीएम ने एमवीए पर साधा था निशाना
विधानसभा चुनाव से पहले धुले में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “एमवीए की गाड़ी में न तो पहिए हैं और न ही ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर कौन बैठेगा, इस बात को लेकर लड़ाई चल रही है। राजनीति में उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को लूटना है। जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं, तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं।”
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। जब कांग्रेस ने धार्मिक समूहों के साथ इस साजिश की कोशिश की, तो इसने देश के विभाजन को जन्म दिया। अब कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है।
एक है तो सेफ है
भारत के लिए इससे बड़ी कोई साजिश नहीं हो सकती। जब तक आप एकजुट रहेंगे, तब तक आप मजबूत रहेंगे, ‘एक है तो सेफ है’।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के लोग पहले ही ढाई साल के एमवीए के कुशासन को देख चुके हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य में महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनने के बाद यह गति जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- मजाक बनकर रह गयी जलती हुई मशाल, एकनाथ शिंदे ने कहा क्रांति का प्रतीक नहीं घरों में आग लगाने का करती है काम
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sanjay raut statement on pm narendra modi statement on ek hai to safe hai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














