-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Shiv Sena Ubt Election Symbol Torch Is A Means To Burn Houses And Create Division Said Eknath Shinde Ahead Of Maharashtra Elections
मजाक बनकर रह गयी जलती हुई मशाल, एकनाथ शिंदे ने कहा क्रांति का प्रतीक नहीं घरों में आग लगाने का करती है काम
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना के प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट की शिवसेना के चिह्न को भी नहीं छोड़ा और उसे हंसी का पात्र बना दिया।

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीकि नेता जोरो-शोरो से चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतर गए है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना(यूबीटी) पर उसके चुनाव चिह्न को लेकर ही बात कह दी और मजाक उड़ाया।
एकनाथ शिंदे ने शिवसेना उद्धव गुट के चुनाव चिह्न ‘जलती हुई मशाल’ पर निशाना साधा और कहा कि यह घरों में आग लगाने और समुदायों के बीच दरार पैदा करने का एक जरिया है। साथ ही एकनाथ शिंदे ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जा रही 1,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता का महत्व नहीं समझेंगे।
लाड़की बहन योजना का महत्व नहीं जानते
एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए धाराशिव जिले के परांदा में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष ने पहले कहा था कि हम राज्य में महिलाओं को जो पैसा (लाडकी बहिन योजना के तहत दिए जाने वाले 1,500 रुपये) दे रहे हैं, वह रिश्वत है। जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे 1,500 रुपये का महत्व नहीं समझेंगे। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि सत्ता मिलने के बाद हम राज्य में महिलाओं और बुजुर्गों को वित्तीय सहायता देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
यह भी पढ़ें- इचलकरंजी सीट : बागी नेताओं के हाथ लगी महायुति की दुखती रग, जीतने का नहीं कोई भरोसा, जानें क्या है माजरा
चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए नेता
परांदा में शिवसेना (यूबीटी) द्वारा पार्टी का उम्मीदवार नहीं उतारे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अपना चुनाव चिह्न मशाल बेच दिया है और इस निर्वाचन क्षेत्र को भी छोड़ दिया है। जलती हुई मशाल, क्रांति का प्रतीक नहीं है, बल्कि घरों में आग लगाने और समुदायों के बीच दरार पैदा करने का माध्यम है।”
उन्होंने कहा कि वे (शिवसेना-यूबीटी) जानते थे कि वे इस निर्वाचन क्षेत्र को खोने जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने यह क्षेत्र किसी और को दे दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन (अविभाजित) शिवसेना ने ‘धनुष और बाण’ चिह्न के साथ कांग्रेस से हाथ मिलाया, वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन था। शिवसेना पिछड़ गई और इसलिए हमने विद्रोह कर दिया और तानाजी सावंत मेरे साथ आ गए।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव : आज अकोला में PM मोदी की बड़ी रैली, सूबे में 11 से 12 जनसभाओं को कर सकते हैं संबोधित
अविभाजित शिवसेना के वरिष्ठ नेता शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी और जून 2022 में राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया था। उस समय सत्ता में रही ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार इसके बाद, गिर गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shiv sena ubt election symbol torch is a means to burn houses and create division said eknath shinde ahead of maharashtra elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jun 25, 2026 | 11:50 AMअमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 11:46 AMनागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMसागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
Jun 25, 2026 | 11:29 AMPregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMMigrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














