'हम फ्लावर नहीं फायर है...' आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं ने जनता से की वोट करने की अपील

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनेताओं के साथ-साथ अब बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियां भी मतदाताओं से मतदान करने की अपील कर रहे है कि वे आनेवाले 20 नवंबर को चुनाव में अपना बहुमुल्य मतदान दें।
मुंबई में अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है।
श्रेयस तलपदे (सौजन्य-एएनआई)
Updated on

मुंबई: जैसे-जैसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख पास आ रही है वैसे-वैसे महाराष्ट्र में राजनीतिक चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ रहा है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल पूरे राज्य में चुनाव के लिए प्रचार के लिए आगे आ रहे है।

इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक राज्य में जगह-जगह चुनावी रैली कर रहे है, जहां नेता चुनाव के लिए मतदाताओं से अपने काम गिनाते हुए मतदान करने की अपील कर रहे है। इस बीच महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता भी आगे आए है और वोट करने की अपील कर रहे है।

श्रेयस तलपडे ने की अपील

अभिनेता श्रेयस तलपड़े कहते हैं, "हमारे राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे अपने समय में से 10 मिनट निकालें और मतदान करें। 'हम फ्लावर नहीं फायर है, हमारी उंगली में पावर है।' अपनी उंगली का इस्तेमाल करें।"

मुंबई में अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। महाराष्ट्र में आनेवाली 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, जिसके लिए अभिनेता ने सभी मतदाताओं से अपना 10 मिनट का समय निकाल कर अपना बहुमुल्य वोट करने के लिए कहा है। श्रेयस तलपड़े ने कहा कि हम फ्लावर नहीं फायर है और हमारी उंगली में पावर है। तो अपनी उंगली का इस्तेमाल करें।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने की अपील

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, "मैं सभी से 20 नवंबर को मतदान करने का आग्रह करती हूं। यह महाराष्ट्र में हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।"

इसके अलावा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान है और मै सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करती है। यहा महाराष्ट्र के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण दिन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com