-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Prithviraj Chavan Demanded 100 Percentage Counting Of Vvpat Slips
विपक्ष लगा रहा EVM में गड़बड़ी का आरोप, इधर पृथ्वीराज चव्हाण ने वीवीपैट को लेकर कह दी बड़ी बात
- Written By: आकाश मसने
विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की शत-प्रतिशत गिनती किए जाने की मांग की।

पृथ्वीराज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्ष लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) समेत कई विपक्षी दल बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं शरद पवार गुट के नेताओं ने भी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया हुए जांच की मांग को लेकर शरद पवार को पत्र लिखा था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की शत-प्रतिशत गिनती किए जाने की मांग की। पृथ्वीराज चव्हाण ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के पास छिपाने के लिए कुछ है, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।
वीवीपैट वोट सत्यापन प्रणाली है, जिसके जरिये मतदाता यह देख पाते हैं कि ईवीएम पर उनका वोट उसी उम्मीदवार को गया है या नहीं, जिसके नाम के आगे का बटन उन्होंने दबाया था। मतदाता के बटन दबाने के बाद कुछ क्षणों के लिए एक पर्ची दिखाई देती है।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
कराड दक्षिण से चुनाव हारे पृथ्वीराज चव्हाण
20 नवंबर को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण सीट से भाजपा के अतुल सुरेश भोसले से 39,355 मतों के अंतर से हार गए थे। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। पृथ्वीराज चव्हाण 90 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आढाव से मिलने के लिए पुणे में आए थे। बाबा आढाव ने ईवीएम में अनियमितताओं और राजनीति में कथित धनबल के इस्तेमाल के खिलाफ अपना धरना शनिवार को समाप्त कर दिया।
बाबा आढाव को समर्थन देने आया हूं
कांग्रेस नेता चव्हाण ने कहा कि “मैं यहां बाबा आढाव को समर्थन देने आया हूं। विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित हैं। छह महीने पहले, हमें लोकसभा चुनाव में सफलता मिली थी महा विकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीट जीती थी। ऐसा कुछ नहीं था जिसके कारण विधानसभा चुनाव में नतीजे इतने अलग हों। हमें राज्य में बदलाव की उम्मीद थी।”
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि “कई लोगों ने मांग की है कि चुनाव मत पत्र से कराया जाए। मेरी मांग है कि हर वीवीपैट पर्ची की गिनती की जाए। हमने महाराष्ट्र चुनाव के बाद इस मुद्दे पर निर्वाचन आयोग के साथ मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित किया है।”
चुनाव आयोग से करेंगे मांग
उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता कि आयोग इस मुद्दे पर हमसे क्या चर्चा करेगा, लेकिन मैं हर पर्ची की गिनती की मांग करूंगा। मुझे लगता है कि आयोग कुछ छिपाना चाहता है। अगर लोकतंत्र को बचाना है, तो बदलाव की सख्त जरूरत है। मैं बाबा आढाव को उनके विरोध प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बाबा आढाव ने गुरुवार को पुणे के फुले वाडा में अपना धरना शुरू किया था, जो समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का निवास स्थान है। इस वर्ष अप्रैल में, उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम के माध्यम से डाले गए मतों का वीवीपैट के साथ पूरी तरह से मिलान करने के अनुरोध संबंधी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Prithviraj chavan demanded 100 percentage counting of vvpat slips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














