-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Indian Army Recruitment 2026 Lieutenant Post Without Written Exam Know Details
बिना लिखित परीक्षा दिए बनें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट! यहां मिलेगी आवेदन की पूरी जानकारी
- Written By: प्रीति शर्मा
Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC के तहत पुरुषों और महिलाओं के लिए लेफ्टिनेंट के 380 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बिना लिखित परीक्षा डायरेक्ट एसएसबी इंटरव्यू के जरिए चयन होगा।

भारतीय सेना की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Indian Army Jobs: भारतीय सेना में काम करने का जज्बा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका आया है जिसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को सेना में काम करने का अवसर मिलेगा। दरअसल आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC Tech) के जरिए ऑफिसर रैंक पर भर्ती शुरू की है जिसमें ट्रेनिंग के दौरान भी 56000 रुपये से ज्यादा का स्टाइपेंड मिलेगा।
भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑफिसर ग्रेड की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का चयन सीधे एसएसबी (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 380 पदों को भरा जाना है जिसमें पुरुषों के लिए 350 पद और महिलाओं के लिए 30 पद आरक्षित हैं। पुरुष उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 से 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा महिला उम्मीदवार 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अप्लाई करें।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
यह भी पढ़ें:- राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम जैसे सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, आईटी आदि में डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं बशर्ते वे ट्रेनिंग शुरू होने तक अपनी डिग्री पेश कर सकें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सैलरी और ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में 49 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस बीच उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान करीब 56100 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। जब ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी तो लेफ्टिनेंट का पद मिलेगा जिसका सालाना पैकेज 17 से 18 लाख रुपए के बीच होगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन टैब में जाएं और शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स चुनें।
- इसके बाद आवेदन में मांगी गई जरूरी जानकारी और शैक्षणिक योग्यता भरें।
- फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर कट-ऑफ तय की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के समय सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ ले जाना अनिवार्य है।
Indian army recruitment 2026 lieutenant post without written exam know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल जेपी अस्पताल में 21 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति पर विवाद; प्रशासन के फैसले पर उठ रहे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 04:22 PMमॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
Jul 24, 2026 | 04:22 PMNational Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
Jul 24, 2026 | 04:20 PMAkola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना
Jul 24, 2026 | 04:16 PM‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














