बाबा सिद्दीकी की हत्या पर ओवैसी ने कही बड़ी बात, सरकार से मांगा जवाब

Baba Siddique Murder Case: असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार से सवाल पूछा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या कैसे हो गई?
ओवैसी को संसद में जय फिलिस्तीन बोलना पड़ा भारी, कोर्ट ने हाजिर होने के लिए किया तलब
ओवैसी को संसद में जय फिलिस्तीन बोलना पड़ा भारी, कोर्ट ने हाजिर होने के लिए किया तलब
Published on
Updated on

मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के अध्यक्ष तथा हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा सिद्दीकी को क्यों मारा गया, किसी के पास इसका जवाब नहीं है। ओवैसी ने कहा कि कोई बोल रहा है कि कोई जेल में बैठा है उसने मार दिया, कोई बोल रहा कि कोई झगड़ा था उसने मार दिया। लेकिन, सवाल ये उठता है कि आखिर मारने के पीछे दिमाग किसका है?

PM मोदी से मांगा जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धुले से AIMIM के उम्मीदवार फारूक शाह के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने आगे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार से भी सवाल पूछा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या कैसे हो गई।

क्या बोले ओवैसी?

ओवैसी ने आगे कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई, गोली मार दी गई, क्या हो रहा है महाराष्ट्र में, तीन बार के एमएलए को 6 गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीएम मोदी, अमित शाह, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस बताएं कि बाबा सिद्दीकी की मौत कैसे हो गई। ओवैसी ने अजित पवार से पूछा कि बाबा सिद्दीकी तो आपकी ही पार्टी के थे, आप अपनी पार्टी के नेता को नहीं बचा सकते हैं तो आप खुद को कैसे बचाएंगे।

महाराष्ट्र पुलिस को कर रहे कमजोर

AIMIM अध्यक्ष ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद कहा गया कि आरोपी को हम इतने दिन पकड़कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसको पकड़े? कहां है जिसने हत्या की? ओवैसी ने आगे कहा कि हर दूसरे दिन मीडिया में आता है कि पुलिस वहां गई, यहां गई। महाराष्ट्र की पुलिस बहुत काबिल है और इंटेलिजेंस नेटवर्क बहुत मजबूत है, लेकिन नरेंद्र मोदी का राज है, इसलिए पुलिस को कमजोर कर दिया गया।

पिछले महीने हुई थी बाबा सिद्दकी की हत्या

पिछले महीने मुंबई में बाबा सिद्दकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान से नजदीकी होने के कारण उनकी हत्या कर दी गई थी। लारेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com