- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Crime Branch Arrested The 16th Accused In Baba Siddiqui Murder Case
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को दबोचा, अब तक 16 गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह 16 गिरफ्तारी की है।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह 16 गिरफ्तारी की है। इस मामले में इससे पहले दो शूटर समेत कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
यह भी पढ़ें:– ये ‘महाअघाड़ी’ नहीं, ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन है, महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाके में दहाड़े CM योगी आदित्यनाथ
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
Baba Siddique केस में SIT जांच की मांग, पुलिस को नोटिस
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पत्नी शहजीन ने SIT जांच की मांग की, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
गवाह को मिली धमकी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस जैसे-जैसे जांच को आगे बढ़ा रही है, वैसे-वैसे इस मामले में एक नया मोड़ आता जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब चश्मदीद गवाह को एक धमकी भरा फोन आया है।
हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ही आ सकती है। इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इस मामले के चश्मदीद गवाह ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसे कुछ दिन पहले एक अनजान शख्स का फोन आया था। फोन पर उसने चश्मदीद से 5 करोड़ रुपए की मांग की और पैसा नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इसलिए उसकी सुरक्षा करते हुए उसकी मदद की जाए।
यह भी पढ़ें:– राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में उछाला जातिगत जनगणना का मुद्दा, नागपुर से मोदी-अडानी पर किया हमला
इसके पहले 15 आरोपी हुए थे गिरफ्तार
आपको याद होगा कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक एक के बाद एक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 26 अक्टूबर को पुलिस ने 15वें आरोपी को पंजाब के लुधियाना शहर से गिरफ्तार किया था। उसका नाम सुजीश सुशील सिंह है। पुलिस पूरे मामले में अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों पर भी पुलिस की नजर है।
Mumbai crime branch arrested the 16th accused in baba siddiqui murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anupama Upcoming Episode: जेल भेजने की धमकी पर कांपे टीना-अर्जुन, अनुपमा ने दिखाया सख्त रूप
Feb 26, 2026 | 08:50 AMसंभाजीनगर: रमजान में पानी संकट से जूझ रहा पुराना शहर, मनपा में आपात बैठक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Feb 26, 2026 | 08:49 AMचंद्रपुर किडनी रैकेट पर सियासत तेज, पद्मश्री डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
Feb 26, 2026 | 08:40 AMइजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
Feb 26, 2026 | 08:39 AMसंभाजीनगर पैठण नहर हादसा: कार गिरने के मामले में तीनों शव बरामद, मददगार युवक की भी मौत की आशंका
Feb 26, 2026 | 08:32 AMअंबरनाथ में 8 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बुलडोजर, मेडिकल कॉलेज के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
Feb 26, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक गर्मी का कहर, 36° पार पहुंचा पारा; जानें पहाड़ों से मैदानों तक का हाल
Feb 26, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














