- Hindi News »
- Elections »
- This Is Not A Maha Aghadi Maha Anaadi Alliance Cm Yogi Adityanath
ये ‘महाअघाड़ी’ नहीं, ‘महाअनाड़ी’ गठबंधन है, महाराष्ट्र के मुस्लिम बहुल इलाके में दहाड़े CM योगी आदित्यनाथ
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाशिम पहुंचे। यहां से उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला।

योगी आदित्यनाथ (सोर्स: सोशल मीडिया)
वाशिम: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाशिम पहुंचे। यहां से उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला। सीएम याेगी वाशिम में जनसभा को संबाेधित करते हुए महा महाविकास अघाड़ी को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया।
महाराष्ट्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ महायुति है और दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी के रूप में ‘महा अनाड़ी’ गठबंधन है। उन्होंने कहा कि महा अनाड़ी का मतलब जिसे देश और धर्म की चिंता न हो। जिसको राष्ट्रीयता की चिंता ने हो। जिसे राष्ट्र और समाज में मुल्यों की चिंता न हो। यह काम यह महा अनाड़ी गठबंधन कर रहा है।
लोगों को एकता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बंटिए मत, क्योंकि जब हम बंटे थे तब हम कटे थे। अगर हम एक हैं, तो हम महान हैं, अगर हम एक हैं, तो हम सुरक्षित हैं।” उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और समाज और देश की सुरक्षा को मजबूत करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
यह भी पढ़ें:– राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव में उछाला जातिगत जनगणना का मुद्दा, नागपुर से मोदी-अडानी पर किया हमला
मुस्लिम बहुल इलाके में उठाया औरंगजेब का मुद्दा
मुस्लिम बहुल वाशिम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज बनाम औरंगजेब का मुद्दा उठाया और हिंदुत्व को धार देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा कि वाशिम विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से लोगों का हुजूम उमड़ा है, वह महाराष्ट्र में भाजपा की विजय गाथा लिखने वाला है।
राम हमारे कण-कण में हैं
वाशिम की सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्ता आती-जाती रहेगी लेकिन भारत रहना चाहिए, मजबूत रहना चाहिए। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग कहते थे कि राम नहीं थे, कृष्ण नहीं थे, आज चुनाव में भले ही ये कह रहे हों लेकिन इन पर विश्वास नहीं होता। राम हमारी रग-रग में, कण-कण में हैं।
आतंकवाद पर बोला करारा हमला
आतंकवाद पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान भारत के अंदर आंतकवादी वारदात को आगे बढ़ाता था, पाकिस्तान के घुसपैठिए भारत के अंदर घुसकर कही भी बम फोड़ देते थे। लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में नया भारत है, अगर भारत की सीमा पर अतिक्रमण करोगे तो फिर राम नाम सत्य है की ही यात्रा निकलेगी।
यह भी पढ़ें:– अहेरी विधानसभा में गुटबाजी से वोटों का खेल होगा निर्णायक, धर्मराव बाबा आत्राम को बेटी भाग्यश्री दे रही चुनौती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अभी अयोध्या में दिवाली का आनंद लिया है। पूरी दुनिया ने देखा कि अयोध्या किस तरह दीयों से जगमगा रही थी। यह तो बस शुरुआत है, अयोध्या ही नहीं, अब हम काशी और मथुरा की ओर भी बढ़ चले हैं।
This is not a maha aghadi maha anaadi alliance cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














