-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Ncp Symbol Controversy Update Sharad Pawar Confronts Ajit Pawar In Supreme Court
NCP सिंबल विवाद में कहां से हुई ट्रंप की एंट्री, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अजित पवार को फटकार
- Written By: विधी शर्मा
नॅशनलिस्ट कांग्रेस पक्ष में दरार के बाद एक बार फिर शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस दौरान अजित पवार गुट को कोर्ट ने खुद के पैरों पर खड़े रहने की नसीहत दी है।

शरद पवार Vs अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: नॅशनलिस्ट कांग्रेस पक्ष में दरार पड़ने के बाद दो गुटों में बट गया। NCP शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के बीच की लड़ाई एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। हाल ही में शरद पवार ने अजित पवार के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दोनों गुटों के बीच घड़ी के सिंबल को लेकर चल रहे विवाद पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान शरद पवार गुट की ओर से कुछ सामग्री-पोस्टरों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट सामने रखी गई। शरद पवार गुट के वकिल अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से कहा कि यह कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रकाशित किए गए हैं।
ये भी पढ़ेें : ED ने कैश-फॉर-वोट मामले में कई शहरों में छापे मारे, जानिए किन शहरों में हो रही तलाशी
सम्बंधित ख़बरें
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
क्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
महाराष्ट्र की सियासत में फिर आएगा भूचाल! कैबिनेट बैठक छोड़ शरद पवार से बंद कमरे में मिले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि अजित पवार गुट के उम्मीदवार अमोल मिटकरी ने अपने प्रचार के लिए शरद पवार की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। हालांकि अजित पवार की ओर से वकील बलबीर सिंह ने इन आरोपों को झुठलाते हुए यह दावा किया कि सामग्री से छेड़छाड़ की गई है।
सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने अभिषेक सिंघवी से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपको ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र की जनता आप लोगों के आपसी मतभेद के बारे में नहीं जानती है। ग्रामीण महाराष्ट्र के लोग सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से प्रभावित होंगे। इस पर सिंघवी ने कहा कि आज भारत अलग है, हम यहां दिल्ली में जो कुछ भी देखते हैं, उसमें से अधिकांश ग्रामीण लोग भी देखते हैं। सिंघवी ने आगे कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने कोई निर्देश दिया है, तो दूसरा पक्ष उसका पालन करने के लिए बाध्य है।
ये भी पढ़ेें : Maharashtra Weather Update: कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट जारी
जस्टिस सूर्यकांत ने महाराष्ट्र में चल रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बार-बार शरद पवार के नाम का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। आप अपने पैरों पर खड़े होकर, एक अलग राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान बनाने की कोशिश क्यों नहीं करते। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुईयां की बेंच ने अजित पवार को साफ तौर पर कहा है कि वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दें कि वे अपने प्रचार के दौरान शरद पवार की तस्वीरों या वीडियो का इस्तेमाल न करें। चाहे वो नए हों या पुराने हों।
इस दौरान अजित पवार के एक विज्ञापन को देखते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये विज्ञापन तो डोनाल्ड ट्रंप के ठीक नीचे काफी प्रभावशाली दिख रहा है। इस बात पर शरद पवार के वकील सिंघवी ने हंसते हुए कहा कि शुक्र है कि ट्रंप ने यहां याचिका दायर नहीं की। इस पर कोर्ट ने कहा कि अन्य अधिकार क्षेत्रों के बारे में टिप्पणी नहीं करें।
ये भी पढें : एंबुलेंस ड्राइवर की तेजी से बची कई लोगों की जान, गाड़ी में आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस मामले में अगली सुनवाई मंगलवार 19 नवंबर को होगी। इससे पहले अजित पवार की पार्टी को आदेश का पालन करने के लिए एक और हलफनामा देना होगा। इस सुनवाई के दौरान शरद पवार गुट ने अजित पवार गुट का पार्टी सिंबल फ्रीज किए जाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
इससे पहले पिछली सुनवाई में अजित पवार गुट को अखबारों में पार्टी और पार्टी सिंबल का विज्ञापन देने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने कहा था कि सुनवाई के 24 घंटे के अंदर अखबार में विज्ञापन दिया जाए।
Ncp symbol controversy update sharad pawar confronts ajit pawar in supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
Jul 10, 2026 | 05:55 AM7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














