- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Weather Update Indian Meterological Department Issued Rain Alert
Maharashtra Weather Update: कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कई हिस्सों में बेमौसम बरसात होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
- Written By: विधी शर्मा

कहीं कड़ाके की ठंड तो कहीं बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट जारी (प्रतिकात्मक तस्वीर)
मुंबई: महाराष्ट्र में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो कई हिस्सों में बेमौसम बरसात होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग की ओर से आए दिन बारिश के अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच अब जानकारी मिली है कि 14 और 15 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर जिले और घाट क्षेत्रों और सांगली जिले में भी हल्की बारिश हुई थी।
IMD के मुताबिक रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर जिला और घाट क्षेत्र, सतारा जिला और घाट क्षेत्र और सांगली जिला में 14 और 15 नवंबर को बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। यही वजह है कि इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुणे और आसपास के इलाकों में 16 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढें : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इन्हें मिला MNS का समर्थन, राज ठाकरे का बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
किशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
जमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा के लातूर और धाराशिव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में 17 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
कुल मिलाकर नवंबर के महीने में महाराष्ट्र में मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है। ये भी बताया जा रहा है कि ला नीना और चक्रवात के कारण दिन गर्म और रातें ठंडी होंगी। कोंकण क्षेत्र को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
ये भी पढें : बीजेपी को निशाना बनाते-बनाते बाप तक पहुंच गए ओवैसी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं पर किया हमला
IMD के मुताबिक राज्य के ओक क्षेत्र में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे उत्तर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। जानकारी मिली है कि उत्तर महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर पारा 12 डिग्री तक गिर गया है। लेकिन दक्षिण महाराष्ट्र में बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Maharashtra weather update indian meterological department issued rain alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM










