महाराष्ट्र के इतिहास से योगी का नहीं कोई संबंध, अकोला में योगी आदित्यनाथ के बयान पर भड़के नाना पटोले

हाल ही में महाराष्ट्र के अकोला में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के इतिहास की बात की थी और कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस बायन के बाद कांग्रेस के प्रमुख नेता नाना पटोले ने इसका जवाब देते हुए कहा कि जहां से आपका संबंध नहीं वहां के इतिहास में न जाए योगी।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा था।
नाना पटोले (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में अकोला में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया था। इस सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा था।

इस पर कांग्रेस के प्रमुख नेता नाना पटोले ने जवाब देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए महाराष्ट्र कि सरकार ने आखिर देश के लिए किया क्या है? उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का यहां से कोई संबंध नहीं उन्हें महाराष्ट्र के इतिहास में जाने की आवश्यकता नहीं है।

झूठ बोलकर सत्ता में आने का आरोप

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "योगी आदित्यनाथ को मैं ये कहूंगा कि महाराष्ट्र की सरकार और केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में क्या किया ? आप इस बारे में बात करें। इतिहास में जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका कोई संबंध भी नहीं है। आजादी की लड़ाई में भी आपका कोई संबंध नहीं था और आजादी के बाद भी आपका कोई संबंध नहीं था, आप लोग सत्ता में झूठ बोलकर आए हैं और लूट के अलावा आपने कुछ नहीं किया इसलिए आप इतिहास में न जाए। "

योगी आदित्यनाथ की जनसभा

महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, "आजकल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अनावश्यक रूप से मेरे ऊपर लाल-पीले हो रहे हैं, गुस्से में हैं। खरगे जी मेरे ऊपर गुस्सा मत करिए, मैं तो आपकी उम्र का सम्मान करता हूं। आपको गुस्सा करना है तो हैदराबाद के निज़ाम पर करिए। जिस हैदराबाद के निज़ाम के रजाकारों ने आपके गांव को जलाया था, हिंदुओं की निर्मम हत्या की थी। आपकी पूज्य माता को, बहन को, आपके परिवार के सदस्यों को जलाया था, इस सच्चाई को देश के सामने रखिए कि जब भी बटेंगे तो इसी प्रकार से निर्ममता से कटेंगे।"

प्रधानमंत्री के आरोपों का किया खंडन

प्रधानमंत्री के लगाए गए कर्नाटक में वसूली करने के आरोप का खंडन करते हुए नाना पटोले ने महाराष्ट्र को भ्रष्ट सरकार का कहा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार जो महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात को दे रहे है और उसे सर्टिफिकेट देने आए है। इसका जवाब पीएम को महाराष्ट्र की जनता को देना ही पड़ेगा।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "मैं उनको (पीएम मोदी ) सवाल करना चाहता हूं कि आप एक सर्वे करा ले और तब सबसे भ्रष्ट सरकार महाराष्ट्र की निकलेगी। भ्रष्टाचारी सरकार का समर्थन और पीएम मोदी उनके लिए वोट मांगने के लिए महाराष्ट्र आए हैं। जो सरकार कर्नाटक की जनता, किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए काम कर रही है उसे आप यहां भ्रष्ट कहने आए हो और महाराष्ट्र की सरकार जो महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात को दे रही उसे सर्टिफिकेट देने आए हो। इसका जवाब महाराष्ट्र की जनता को देना ही पड़ेगा।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com