- Hindi News »
- Elections »
- Ubt Officials Are Also In The Field In Support Of Mva Candidate Yashwant Singh Ahead Of Maharashtra Assembly Elections
चारकोप में यशवंत सिंह के समर्थन में उतरी शिवसेना UBT, बोले इस बार ‘खोखे वाली’ सरकार की होगी बड़ी हार
- Written By: प्रिया जैस
चारकोप विधानभा क्षेत्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाडी के उम्मीदवार यशवंत सिंह का बोलबाला ही छाया हुआ है। यशवंत सिंह ने इस बार युवाओं में भी अपना प्रभुत्व स्थापित किया है।

यशवंत सिंह (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: चारकोप विधानसभा से महाविकास आघाडी में शामिल कांग्रेसी प्रत्याशी यशवंत जयप्रकाश सिंह के समर्थन में शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मैदान में उतर गए है। संयुक्त प्रत्याशी को जिताने के लिए जगह-जगह बैठक कर रहे है और लोगों से अपील कर रहे है कि चुनाव में खोखे वाली सरकार को हारने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाए।
सभी की एकजुट होने से खोखे वाली सरकार की बड़ी हार होगी। प्रत्याशी यशवंत सिंह के समर्थन में मंगलवार को चारकोप में स्थित एकविरा हाई स्कूल सेंक्टर 2 में आयोजित बैठक में शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
‘वोट कराएंगे शान से यशवंत को जिताएंगे ध्यान से’
बैठक में युवाओं ने नारा लगाया कि ‘यशवंत सिंह आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं, पलटेंगे बाजी इस बार हम, नवयुवकों का जमाना है। यशवंत को जीतना है, वोट कराएंगे शान से यशवंत को जिताएंगे ध्यान से’। इन नारों से हॉल में गगनभेदी शोर गूंज उठा।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
यशवंत सिंह के लिए उत्सवी मूड और प्रतिबद्धता के साथ और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए शिवसैनिकों ने शपथ ली है कि इस बार वे यह सुनिश्चित करेंगे कि खोखे वाली सरकार को भारी अंतर से हराया जाए। गद्दारों को समाज में उनकी सही जगह दिखाई जाएगी। यशवंत सिंह की जीत से मराठी अस्मिता बहाल होगी। बैठक में यशवंत सिंह का समावेशी दृष्टिकोण युवाओं और महिलाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- उद्धव के सवालों के बीच नितिन गडकरी पर चुनाव आयोग का एक्शन, लातूर में हुई हेलिकॉप्टर की चेकिंग
चारकोप के विकास पर चर्चा
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ शिवसैनिक राजेंद्र निकम ने सिंह गर्जना की शुरुआत करते हुए यशवंत जयप्रकाश सिंह के लिए अधिकतम समर्थन और वोट जुटाने के लिए कांग्रेस और अन्य गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए अपील की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को गुडेकर, राजस्थान की विधायक एवं चारकोप विधानसभा की एआईसीसी पर्यवेक्षक इंदिरा मीना, एआईसीसी पर्यवेक्षक महिला मोर्चा और सचिव एवं सांसद पीसीसी मेघा परमार ने संबोधित किया। चारकोप विधानसभा की बैठक में हर कोई यशवंत सिंह द्वारा कही गई बातों और चारकोप के लिए उनके दृष्टिकोण से प्रभावित नजर आया।
इनका मिला समर्थन
शिवसेना (यूबीटी) ने 161 चारकोप विधानसभा उम्मीदवार को 600 से अधिक कार्यकर्ताओं की अपनी टीम को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया था। इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका सुभदा गुडेकर, शिवसेना शाखा क्रमांक 30 के शाखा प्रमुख सुनील राणे, शाखा क्रमांक 19 के शाखा प्रमुख निखिल गुडेकर, शाखा क्रमांक 21 के शाखा प्रमुख रवींद्र मरिये, शाखा क्रमांक 20 के शाखा प्रमुख विजय मालुसरे, शाखा क्रमांक 22 के शाखा प्रमुख प्रसाद पाटिल, शाखा क्रमांक 31 के शाखा प्रमुख अमित कांबले अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: प्रचार में पैसे का खेल, सुलभा खोडके और सुनील देशमुख को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
Ubt officials are also in the field in support of mva candidate yashwant singh ahead of maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














