- Hindi News »
- Elections »
- Mulund Vidhan Sabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
मुलुंड विधानसभा सीट: 35 साल से विजय रथ पर सवार है बीजेपी, इस बार कौन मरेगा बाजी
- Written By: अनिल सिंह
मुलुंड विधानसभा सीट मुंबई सबर्ब की 26 सीटों में से एक है और यह सीट बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है। क्योंकि 35 साल से बीजेपी लगातार यहां जीतती आ रही है। ऐसे में अब बीजेपी का प्रयास आठवीं बार जीत दर्ज करने का होगा।

मुलुंड विधानसभा सीट का इतिहास
मुंबई: मुलुंड विधानसभा सीट बीजेपी के लिए अहम सीट है। क्योंकि बीजेपी ने यहां लगातार सात बार जीत दर्ज की है। साल 1990 से लेकर 2019 तक 7 बार बीजेपी के उम्मीदवार पर यहां की जनता ने भरोसा जताया। इस बार भी बीजेपी का पलड़ा यहां से भरी है। लोग एंटी इनकंबेंसी की बात कह रहे हैं जिसकी वजह से उलटफेर देखने को मिल सकता है लेकिन इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।
साल 1967 से लेकर 2019 तक कि अगर बात करें तो यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने करीब आठ बार जीत हासिल की है। मतलब 40 साल से इस सीट पर बीजेपी का राज रहा है। वहीं 20 साल कांग्रेस ने सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। कुल मिलाकर इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा भारी है।
ये भी पढ़ें- जत विधानसभा सीट: कांग्रेस के 15 साल के वनवास को विक्रमसिंह ने किया था खत्म…
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
मुलुंड विधानसभा सीट का इतिहास
1967 और 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद 1978 में उलटफेर हुआ जनता पार्टी के प्रभाकर पटवर्धन ने यहां से जीत हासिल की। 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में जीएस त्रिवेदी और दीनानाथ पाटिल ने कांग्रेस के लिए जीत हासिल की। उसके बाद 1990 से 2019 तक यह सीट बीजेपी के पास रही।
मुलुंड विधानसभा सीट कब किसने मारी बाजी
2019: कोटेचा मिहिर चंद्रकांत, भाजपा
2014: सरदार तारा सिंह, भाजपा
2009: सरदार तारा सिंह, भाजपा
2004: सरदार तारा, भाजपा
1999: सरदार तरासिंग, भाजपा
1995: किरीट सोमैया, भाजपा
1990: वामनराव प्रभु, भाजपा
1985: पाटिल दीनानाथ बामा, कांग्रेस
1980: जीएस त्रिवेदी, कांग्रेस(आई)
1978: पटवर्धन प्रभाकर रामचंदर, जेएनपी
1972: दत्तात्रय नारायण सामंत, कांग्रेस
मुलुंड विधानसभा सीट जातीय समीकरण
इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,88,908 है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं की संख्या कुल मिलाकर 9% के आसपास है। मुस्लिम वोटर इस इलाके में 2.3% के आसपास है। यह इलाका शहरी आबादी में गिना जाता है। यहां 100 फीसदी शहरी आबादी निवास करती है। इस इलाके में गुजराती और मारवाड़ी समाज बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां के वोटर्स को बीजेपी का वोटर कहा जाता है।
Mulund vidhan sabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMअवैध खनन के खिलाफ टॉवर पर चढ़ा युवक, किसान ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
May 26, 2026 | 10:54 PMRanveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
May 26, 2026 | 10:52 PMजम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
May 26, 2026 | 10:47 PMगोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से अवैध वसूली, कपड़े बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 20 रुपये
May 26, 2026 | 10:34 PMMP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
May 26, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














