एकनाथ शिंदे, देंवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: जहां इक तरफ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और BJP के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस आज शुक्रवार को नयी दिल्ली से मुंबई लौट आए। इससे पहले दोनों नेताओं और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
वहीं अब खबर आ रही है कि, मुंबई में होने वाली महायुति की यह बैठक भी रद्द हो गई है। सूत्रों के मानें तो अब पहले BJP विधायक दल की बैठक होगी। उसमें BJP विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर इसके बाद महायुति की संयुक्त बैठक होगी। वहीं दिल्ली से आने वाले दोनों पर्यवेक्षक की मौजूदगी में आगामी 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बीते गुरुवार देर रात राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने शाह से हुई बातचीत को सार्थक और सकारात्मक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगली बैठक शुक्रवार को मुंबई में होगी। इसके साथ ही अजित पवार के दोपहर को मुंबई लौटने का कार्यक्रम है।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अब BJP को भी विधायक दल की बैठक बुलानी है। शिंदे, फडणवीस और पवार ने विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद महाराष्ट्र की नयी सरकार के गठन के सिलसिले में बृहस्पतिवार को शाह और भाजपा अध्यक्ष जे।पी। नड्डा से मुलाकात की थी। शिंदे ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा था कि, “हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बारे में) फैसला लेंगे। हमने चर्चाएं की हैं और बातचीत जारी रहेगी। अंतिम फैसले के बारे में आपको बता दिया जाएगा। ” शिंदे ने कहा था कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री मोदी व शाह के फैसले का पालन करेंगे।