-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Targets Rs 450 Crore Sponsorship Deal After Dream11 Exit
अगले स्पॉन्सर से 140 मैचों के लिए 450 करोड़ लेगा BCCI, ड्रीम11 के बाद कौन खेलेगा दांव?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCCI Targets Rs 450 Crore Sponsorship: बीसीसीआई एशिया कप से पहले टाइटल स्पॉन्सर खोज रही है। ऐसी खबरें आ रही है कि अब बीसीसीआई टाइटल स्पॉन्सर का वैल्यू 450 करोड़ रखने वाली है।

टीम इंडिया (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Targets Rs 450 Crore Sponsorship: बीसीसीआई ने नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश शुरू कर दी है। नए कानून पारित होने के बाद ड्रीम 11 टाइटल स्पॉन्सर से अपना नाम वापस ले लिया। ड्रीम11 ने जुलाई 2023 में बीसीसीआई के साथ 358 करोड़ रुपये का तीन साल का अनुबंध किया था, जिसके लगभग एक साल बाद ही यह सौदा समय से पहले ही समाप्त हो गया।
9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 से पहले टाइटल स्पॉन्सर लाना एक चुनौती होगी। इस बार बीसीसीआई टाइटल स्पॉन्सर के लिए 450 करोड़ रुपये का मूल्य रखेगा। जो ड्रीम 11 द्वारा दिए जाने वाली राशि से लगभग 100 करोड़ रुपये ज्यादा है।
140 मैचों के लिए स्पॉन्सर ढूंढ रही है बीसीसीआई
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई 2025 से 2028 तक 140 मैचों के लिए एक नया स्पॉन्सर जोड़ने की योजना बना रहा है। यह करार घरेलू और विदेशी द्विपक्षीय सीरीज के साथ-साथ ICC और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा आयोजित मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भी शामिल होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के लिए प्रत्येक मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है, जबकि ICC और ACC टूर्नामेंटों के प्रत्येक मैच के लिए 1.5 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
ये कंपनियां लगा सकती दांव
पिछले कुछ सालों में Zerodha (जेरोधा), Angel One (एंजेल वन), Groww (ग्रो) जैसे फिनटेक कंपनीज ने बहुत सारे ग्राहक बनाए हैं। इन कंपनियों ने आम लोगों को स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश करने का मौका दिया है। अगर ये कंपनियां टीम इंडिया को स्पॉन्सर करती हैं, तो इससे उनके ग्राहक और बढ़ सकते हैं। भारत में ऑटोमोबाइल (गाड़ियों से जुड़ी कंपनियां) और FMCG (खाद्य और रोजमर्रा की चीज़ों वाली कंपनियां) सेक्टर बहुत बड़े हैं।
ड्रीम11 ने पेड कॉन्टेस्ट्स पर लगाई रोक
20 अगस्त को लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग (संवर्धन और विनियमन) विधेयक 2025 पेश किया गया, जिसे 21 अगस्त को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद 23 अगस्त को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई। इस बिल के पारित होते ही भारत की अग्रणी फैंटेसी गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 ने घोषणा करते हुए कहा कि वो अपने सभी पेड कॉन्टेस्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। हालांकि, फ्री-टू-प्ले गेम्स पहले की तरह जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: प्रंचड फॉर्म के बाद भी इस टूर्नामेंट से बाहर हुए सरफराज खान, टीम इंडिया में कमबैक पर लगा ग्रहण
विधेयक में कहा गया है कि ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं के बेकाबू विस्तार को वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और कुछ मामलों में आतंकवाद के वित्तपोषण जैसी अवैध गतिविधियों से जोड़ा गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और राज्य की अखंडता के लिए खतरा बन सकते हैं। यह कदम सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।
8 अरब डॉलर तक पहुंची ड्रीम 11
क्रिकेट के अलावा ड्रीम11 फुटबॉल और बास्केटबॉल में भी सक्रिय है और इंडियन सुपर लीग (ISL) का आधिकारिक फैंटेसी पार्टनर भी है। 2008 में लॉन्च हुआ ड्रीम11 आज एक अग्रणी फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसकी बाजार में करीब 8 अरब डॉलर (USD 8 Billion) की वैल्यूएशन बताई जाती है।
Bcci targets rs 450 crore sponsorship deal after dream11 exit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














