- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Ncp On Nawab Maliks Candidature Will Not Have Any Effect On Mahayuti
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर बोली NCP- नहीं पड़ेगा ‘महायुति’ पर कोई असर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी द्वारा नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाए जाने से राज्य में अन्य जगहों पर ‘महायुति' पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी

नवाब मलिक (सोर्स: एएनआई)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी द्वारा नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाए जाने से राज्य में अन्य जगहों पर ‘महायुति’ पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
जानकारी हो कि, मलिक को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी लोगों से संबंध रखने का भी आरोप है। वह राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई की मानखुर्द-शिवाजीनगर सीट से राकांपा के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।
यहां पढ़ें – देवेंद्र फडणवीस पर हमला करेगा इजरायल या यूक्रेन?
सम्बंधित ख़बरें
NCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
राकांपा में बड़ा बदलाव; सुनेत्रा पवार ने चुनी नई टीम, जय पवार को संगठन में मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी
इस बाबत प्रफुल पटेल पटेल ने गोंदिया में संवाददाताओं से कहा कि मलिक के खिलाफ आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘वह लंबे समय से हमारे सहयोगी हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या शिवसेना उनकी उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करना चाहतीं या उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहती हैं, तो वे ऐसा कर सकती हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में कहीं और ‘महायुति’ पर इसका कोई विपरीत असर न पड़े।”
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव के लिए बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगे देवेंद्र फडणवीस
बता दें कि, मलिक को दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी छोटा शकील तथा टाइगर मेमन सहित अन्य के खिलाफ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा दर्ज एक मामले में 2022 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में चिकित्सीय आधार पर उन्हें जमानत दे दी गई थी।
गौरतलब है कि, राकांपा ने मलिक की बेटी सना मलिक को अणुशक्ति नगर सीट से टिकट दिया है। इस बाबत BJP ने साफ कहा है कि वह नवाब मलिक के लिए प्रचार नहीं करेगी, लेकिन उनकी बेटी की उम्मीदवारी पर उसे कोई भी आपत्ति नहीं है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra assembly elections ncp on nawab maliks candidature will not have any effect on mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMIPL 2026: ‘पंजाब किंग्स के खिलाफ चलेगा संजू सैमसन का बल्ला’, भारत के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी
Apr 03, 2026 | 04:59 PMतमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन 27 उम्मीदवारों पर खेला दांव
Apr 03, 2026 | 04:54 PMDigiLocker का नया फीचर काम करेंगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Apr 03, 2026 | 04:49 PMतेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Apr 03, 2026 | 04:48 PMकब है Anusuya Jayanti 2026? जानिए सही तिथि और इस विशेष दिन विधिवत पूजा की महिमा
Apr 03, 2026 | 04:47 PMगोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
Apr 03, 2026 | 04:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














