-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Devendra Fadanvis Met Rebel Leader Gopal Shetty Ahead Of Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बागी नेताओं को मनाने की कवायद में लगे देवेंद्र फडणवीस, फिर भी नहीं बनी बात
- Written By: प्रिया जैस
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस भाजपा के बागी नेताओं को मनाने में लगे हुए है। चुनाव में नामांकन वापस लेने की कल आखिरी तारीख है।

देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल हो चुके है, और सभी उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रचार का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इस बीच देवेंद्र फडणवीस भाजपा के बागी नेताओं को मनाने में लगे हुए है।
इस सिलसिले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को गोपाल शेट्टी से मुलाकात की। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर मुंबई की बोरिवली विधानसभा सीट न मिलने पर गोपाल शेट्टी भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर चुके थे।
इस कारण देवेंद्र फडणवीस ने गोपाल शेट्टी से मुलाकात की और उन्हें चुनावी मैदान से हटने के लिए मनाया। गोपाल शेट्टी सीट न मिलने से भाजपा से बगावत कर आगामी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में प्रदर्शन; SC उपवर्गीकरण वापस लेने की मांग को लेकर निकला मोर्चा, कृति समिती ने DM को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली जाएंगे फडणवीस, सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे, ऑपरेशन टाइगर के बाद शिवसेना नेता के बयान से मचा हड़कंप
नागपुर आउटर रिंग रोड अपडेट: 107 गांवों की जमीन अधिग्रहण पर फंसा पेंच, मुआवजे को लेकर हिंगना में भारी विरोध
नागपुर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग, फडणवीस बोले- नगरसेवक को फुटबॉल खिलाड़ी की तरह दोहरी भूमिका निभानी होगी
मी भाजपा कधीच सोडणार नाही. पक्षाचे नुकसान होईल असे काही करणार नाही, अशी ग्वाही गोपालजी शेट्टी यांनी देवेंद्रजी फडणवीस आणि शिवप्रकाशजी यांच्या भेटीनंतर दिली आहे.@Dev_Fadnavis @shivprakashbjp@iGopalShetty @ShelarAshish pic.twitter.com/8EwQZVM5od — Vinod Tawde (@TawdeVinod) November 2, 2024
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज किया और बोरिवली विधानसभा सीट से संजय उपाध्याय को टिकट दे दिया। इस बात से गोपाल शेट्टी नाराज हुए और पार्टी से बगावत करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- साकोली विधानसभा सीट पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी में बगावत से बदले सियासी समीकरण
अभी भी बात साफ नहीं
इस बात की जानकारी खुद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि गोपाल शेट्टी ने देवेंद्र फडणवीस को ये भरोसा दिलाया है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे पार्टी को नुकसान हो। विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की।
चुनाव से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर यानी कल है। लेकिन, अब तक ये बाद साफ नहीं हुई है कि गोपाल शेट्टी चुनाव से नामांकन वापस लेंगे या नहीं। गोपाल शेट्टी ने जब नामांकन दाखिल किया था, तब उन्होंने कहा था कि ये टिकट वो अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की चिंता के तहत भर रहे है, जिन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया है।
बागियों ने बढ़ाई मुश्किले
आपको बताते चले कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक करीब 50 नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों से बगावत की है और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस कारण महायुति और महाविकास आघाड़ी की चिंता बढ़ गई है। इस कारण अब नेता अपने बागी नेताओं को मनाने की कवायद में जुटे हुए है।
यह भी पढ़ें- 15 साल से जनता के लिए किया है काम, मतदाताओं पर है पूरा भरोसा, बोले महायुति से महिम सीट के उम्मीदवार सदा सर्वणकर
Devendra fadanvis met rebel leader gopal shetty ahead of maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
Jun 17, 2026 | 08:07 PM‘वह शांत, कूल और टोटल किलर हैं…’, G7 समिट में PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं वैसा नहीं
Jun 17, 2026 | 08:05 PMSagar News: ‘मेरी नहीं तो किसी और की नहीं’, एकतरफा प्यार में नर्स की ह त्या, 4 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार
Jun 17, 2026 | 07:58 PMये गाली नहीं, महाराष्ट्र की भाषा है…; प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपशब्द कहने पर संजय राउत की सफाई, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 07:56 PMMP UCC: मध्य प्रदेश में यूसीसी की तैयारी तेज, रामेश्वर शर्मा का दावा- मोहन यादव सरकार जल्द उठाएगी कदम
Jun 17, 2026 | 07:55 PMMuharram 2026: मुहर्रम में क्यों मनाया जाता है मातम? जानिए यौम-ए-अशूरा और कर्बला के इतिहास का सच
Jun 17, 2026 | 07:54 PMNatural Hair Dye: जामुन की गुठली से घर पर बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बिना केमिकल मिलेगा शानदार रंग
Jun 17, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM














