

मुंबई: आगामी महाराष्ट्र चुनाव से पहले रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र की अचानक से सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस सुरक्षा के तहत देवेंद्र फडणवीस को फोर्स वन की सुरक्षा दी गई है। इस पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा खटकी।
संजय राउत को देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा बढ़ाने का कारण नहीं समझा कि आखिर क्यों उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। देवेंद्र फडणवीस को आखिर किस बात का खतरा है औक किससे खतरा है कि उनकी सुरक्षा इस लेवल पर बढ़ा दी गई। गृह मंत्री जो सुरक्षा देता है उसे कैसे इतनी सुरक्षा की जरूरत पड़ गयी।
संजय राउत का मानना है कि ये बात जनता के सामने साफ करनी चाहिए कि आखिर उनको इतनी सुरक्षा की क्या जरूरत है। कम-से-कम भाजपा की डीजीपी रश्मि शुक्ला को इस बात पर साफ बयान देना चाहिए और बताना चाहिए कि आखिर मामला क्या है।
संजय राउत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या देवेंद्र फडणवीस पर इजरायल हमला कर रहा है? क्या उन पर युक्रेन की सेना आकर हमला करने वाली है जो उनकी इतनी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, "इस राज्य के गृह मंत्री, जो पूर्व मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) हैं, ने अचानक अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्री दूसरों को सुरक्षा देते हैं लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी। अचानक हमने देखा कि उनके घर के बाहर फोर्स वन कमांडो खड़े हैं, नागपुर में 200 कमांडो खड़े हैं... हमारे गृह मंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं, कौन उन पर हमला करना चाहता है? क्या इजरायल या लीबिया उन पर हमला करने वाला है?... रश्मि शुक्ला, जो भाजपा की डीजी हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए कि मामला क्या है..."
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस ने एहतियात के तौर पर ‘फोर्स वन’ के पूर्व कर्मियों को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात किया गया है। देवेंद्र फडणवीस को फिलहाल ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसका जिम्मा महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) संभाल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में हथियारों के साथ नागपुर पुलिस की ‘फोर्स वन’ टीम के जवानों को तैनात किया गया है। ये जवान अब हथियारों के साथ साए की तरह देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।