महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, शरद पवार की एनसीपी में शामिल हुए लक्ष्मण ढोबले

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ढोबले बुधवार को पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट में शामिल हो गए।
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, शरद पवार की एनसीपी में शामिल हुए लक्ष्मण ढोबले
लक्ष्मण ढोबले व सुप्रिया सुले (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री लक्ष्मण ढोबले बुधवार को पार्टी सांसद सुप्रिया सुले की उपस्थिति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट में शामिल हो गए। सोलापुर जिले के पूर्व संरक्षक मंत्री धोबले भाजपा में शामिल होने से पहले अविभाजित राकांपा का हिस्सा थे। ढोबले का शरद पवार गुट में शामिल होना महायुति गठबंधन के लिए एक झटका है।

इससे पहले एनसीपी, अजित पवार गुट के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात की। उमेश पाटिल ने अपना इस्तीफा एनसीपी अजित पवार गुट के अध्यक्ष सुनील तटकरे को सौंप दिया है।

इस बीच, महा विकास अघाड़ी जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं। सीट-बंटवारे समझौते पर बात-चीत जारी रखे हुए हैं। इससे पहले दिन में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आश्वासन दिया था कि सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है।

सीट बंटवारे को लेकर संजय राउत ने कहा कि "हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। कोई दुश्मनी नहीं है। सब कुछ अच्छा चल रहा है। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की जीत पर भरोसा जताते हुए संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) एक सौ सीटें हासिल करेगी और देश चाहता है कि वे 100 सीटें जीतें।

दूसरी ओर, महायुति गठबंधन के सदस्य- जिसमें बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी शामिल हैं- सभी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी। इसके पहले 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा ने 105 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com