- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Cotton Pink Bollworm Outbreak Kharif Loss Tur Crop Damage
कपास पर कीटों का बढ़ा प्रकोप, वर्धा में आर्थिक संकट से घिरे किसान, तुअर पर मंडरा रहा खतरा
Cotton Farmers Crisis: वर्धा जिले में कपास पर गुलाबी सुंडी का गंभीर प्रकोप, कई गांवों में फसल आर्थिक नुकसान की सीमा से पार। अतिवृष्टि और रोगों से तुअर फसल भी संकट में।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा न्यूज
Crop Damage Wardha: वर्धा जिले में इस वर्ष खरीफ सीजन में 2 लाख 16 हजार 823.45 हेक्टेयर क्षेत्र पर कपास की बुवाई हुई। लेकिन समय–समय पर हुई अतिवृष्टि से खड़ी फसलों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद किसानों ने अपनी फसल की विशेष देखभाल की। वर्तमान में कपास उत्पादक किसान तोड़ाई के कार्य में तेजी ला रहे हैं। जिले में पहली तोड़ाई पूरी हो चुकी है, जबकि कई स्थानों पर दूसरी और कुछ जगहों पर तीसरी तोड़ाई जारी है।
इसी बीच कपास पर रस चूसने वाले कीटों का प्रकोप बढ़ने से किसानों की परेशानी और भी बढ़ गई है। सीजन की शुरुआत में जिले में बारिश ने किसानों को इंतजार करवाया, जबकि बाद में हुई लगातार अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अतिवृष्टि का सर्वाधिक हानी सोयाबीन, कपास और अन्य फसलों को लगा।
किसानों की टूटी कमर
बाद में सोयाबीन पर चारकोल रॉट और यलो मोजेक जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, जिससे किसानों की कमर ही टूट गई। उपज का खर्च भी न निकल पाने की आशंका के चलते कई किसानों ने सोयाबीन की फसल पशुओं के लिए खुली छोड़ दी, तो कुछ ने खड़ी फसल को आग तक के हवाले कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
वना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा
कुल मिलाकर इस बार सोयाबीन उत्पादकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं अतिवृष्टि और बाढ़ की मार से किसी तरह बची कपास की फसल की किसानों ने समय–समय पर अच्छी देखभाल की, जिससे पौधों की बढ़वार ठीक रही और बॉल भी आई।
सेलू के दो गांवों में गुलाबी सुंडी का बड़ा प्रकोप
क्रॉपसैप की रिपोर्ट के अनुसार सेलू तहसील के वहितपुर और पिंपलगांव गांवों में कपास की फसल पर गुलाबी बॉलवर्म का गंभीर प्रकोप दर्ज किया गया है। वहितपुर में 74 हेक्टेयर और पिंपलगांव में 196 हेक्टेयर क्षेत्र की कपास आर्थिक नुकसान की सीमा से अधिक प्रभावित पाई गई है। कृषि विभाग ने इस स्थिति की आधिकारिक पुष्टि भी की है।
यह भी पढ़ें – दूध-खोवा नहीं…फिर भी दुकानों में मिठाई, यवतमाल में मिलावट का धंधा तेज, कब खुलेगी FDA की नींद?
तुअर पर पत्ती मोड़क सुंडी का हमला
जिले में इस खरीफ सीजन में 59 हजार 497.60 हेक्टेयर क्षेत्र पर तुअर की बुवाई हुई है। वर्तमान में तुअर फसल फूल और फलियां बनने की अवस्था में है। इसी दौरान तुअर पर पत्तियां मोड़ने वाली सुंडी तथा मर रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। इन दोनों के बढ़ते असर से तुअर उत्पादक किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
Wardha cotton pink bollworm outbreak kharif loss tur crop damage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran-Israel-USA War: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट और दुनिया पर गहराया भीषण तेल संकट, रूस ने दी कड़ी चेतावनी
Mar 04, 2026 | 07:36 AMHoli 2026: आंखों में चुभ रहा है केमिकल रंग? ये 2 मिनट का घरेलू उपाय देगा आपको तुरंत राहत!
Mar 04, 2026 | 07:35 AMइजरायल ने मुझे नहीं…मैंने उन्हें ईरान हमले के लिए मजबूर किया, ट्रंप का दावा, नहीं करते ऑपरेशन तो खामेनेई…
Mar 04, 2026 | 07:23 AMबारिश के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का 5 राज्यों में रेड अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
Mar 04, 2026 | 07:22 AMईरानी हमले में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत, पीछे हटा एयरक्राफ्ट कैरियर, पश्चिम एशिया में बढ़ा भारी तनाव
Mar 04, 2026 | 07:11 AMसावधान! पीरियड्स में योग करने से पहले जान लें ये सच, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Mar 04, 2026 | 07:09 AMनेपाल चुनाव से पहले मधेस में धमाका… दो युवक घायल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
Mar 04, 2026 | 06:49 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














