- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Election Code Of Conduct Bjp Candidate Selection
अकोला मनपा चुनाव की उलटी गिनती शुरू! 20 दिसंबर तक लागू हो सकती है आचार संहिता
Akola Election News: अकोला मनपा चुनाव की आहट तेज, 20 दिसंबर तक आचार संहिता लागू हो सकती है। BJP ने उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार शुरू किए, अन्य दल अब भी असमंजस में।
- Written By: प्रिया जैस

अकोला महानगरपालिका (सौजन्य-नवभारत)
Maharashtra Local Body Elections: अकोला जिले की 4 नगर पालिकाओं और 1 नगर पंचायत के लिए मतदान हो चुका है तथा मतगणना की तैयारी चल रही है। इसी बीच अकोला महानगरपालिका चुनाव की आहट तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने सीधे इच्छुकों से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है, जिससे अन्य दलों को झटका लगा है। फिलहाल सभी प्रमुख दल ‘एकला चलो रे’ की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, शीतकालीन अधिवेशन के बाद 16 से 20 दिसंबर के बीच आचारसंहिता लागू होने की संभावना है। भाजपा ने सभी प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 6 दिसंबर तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की। इसके बाद छानबीन कर शीघ्र ही साक्षात्कार भी लिए जाएंगे। अकोला मनपा में पिछले ढाई वर्षों से प्रशासक राज है, उससे पहले भाजपा सत्ता में थी। इस बार भाजपा ने 60 से अधिक पार्षद जीताने का संकल्प लिया है।
शिवसेना के दोनों गुट की स्थिति
- शिवसेना के शिंदे गुट ने अभिजीत अडसूल को जिला संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है।
- शिवसेना ने भी बैठकों को गति दी है और चुनावी तैयारी का आकलन किया है।
- भाजपा के साथ गठबंधन की इच्छा जताने के बावजूद उन्हें बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है।
- ऐसे में शिवसेना ने सभी प्रभागों में स्वबल पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।
- राकां अजीत पवार गुट भी उम्मीदवारों की जांच कर रहा है, लेकिन अभी भी असमंजस की स्थिति में है।
शिवसेना उबाठा गुट और महाविकास आघाड़ी
शिवसेना उबाठा गुट ने अकोला महानगरपालिका चुनाव के लिए जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), कांग्रेस और उबाठा गुट की बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने खुद को परखना शुरू कर दिया है।
- 20 तक लागू हो सकती आचार संहिता
- 6 तक आवेदन जमा करने की तिथि
कांग्रेस में उत्साह
कांग्रेस ने भी इस बार अधिक सदस्य जीताने का लक्ष्य रखा है। अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने बैठकों और जनसंपर्क पर जोर दिया है। कांग्रेस ने इच्छुक उम्मीदवारों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है।
पिछली मनपा का बलाबल
| पार्टी | संख्या |
|---|---|
| भाजपा | 48 |
| कांग्रेस | 13 |
| शिवसेना | 8 |
| राकांपा | 5 |
| VBA | 3 |
| AIMIM | 1 |
सम्बंधित ख़बरें
सांगली: अजित घोरपड़े ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल, मिरज पंचायत समिति में 21 साल की तन्वी कमलेकर बनीं सभापती
किरीट सोमैया की बड़ी चूक: छत्रपति के वंशज और पूर्व महापौर को बताया ‘बांग्लादेशी’, मालेगांव में भारी बवाल
पोखरी घाट के पास नीलगाय को बनाया अज्ञातों ने शिकार, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
दिव्यांगों के लिए CM फडणवीस का बड़ा ऐलान, अब टूलकिट के लिए मिलेंगे 15,000; ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Akola municipal election code of conduct bjp candidate selection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
द्रौपदी की मौत का रहस्य: महाभारत के बाद क्या हुआ? क्यों स्वर्ग की यात्रा में ही गिर पड़ीं
Mar 10, 2026 | 07:38 PMईरान के लिए ‘कयामत की रात’, US रक्षा मंत्री की खुली धमकी- आज बरसेंगी सबसे ज्यादा मिसाइलें; पुतिन को भी चेतावनी
Mar 10, 2026 | 07:36 PMछत्रपति संभाजीनगर: 1 अप्रैल से देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज, 18 हजार कर्मचारी तैनात
Mar 10, 2026 | 07:16 PMIndiGo को लगा बड़ा झटका! पीटर एल्बर्स ने छोड़ा CEO का पद, जानें इस्तीफे की असली वजह
Mar 10, 2026 | 07:10 PMकेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, मदुरै एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
Mar 10, 2026 | 07:09 PMT20 World Cup के बाद कब आयेगा ICC Ranking अपडेट, इन खिलाड़ियों पर है सबकी नजर
Mar 10, 2026 | 07:00 PMराशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर: अब दफ्तर के चक्कर खत्म, मोबाइल से ही मिलेगा पूरा राशन
Mar 10, 2026 | 06:50 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














