उद्धव ठाकरे की पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक केपी पाटिल, राधानगरी में होगा प्रकाश आबिडकर से मुकाबला!

कोल्हापुर में राधानगरी विधानसभा के पूर्व विधायक के पी पाटिल ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में प्रवेश किया। उद्धव ठाकरे के आवास माताेश्री पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पाटिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उद्धव ठाकरे की पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक केपी पाटिल, राधानगरी में होगा प्रकाश आबिडकर से मुकाबला!
शिवसेना (यूबीटी) में प्रवेश के दौरान केपी पाटिल का स्वागत करते उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
Published on
Updated on

मुंबई: कोल्हापुर में राधानगरी विधानसभा के पूर्व विधायक के पी पाटिल ने मंगलवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में प्रवेश किया। उद्धव ठाकरे के आवास माताेश्री पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पाटिल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पाटिल के उनके कई सहयोगियों ने भी शिवसेना (यूबीटी) ज्वाइन की।

शिवसेना (यूबीटी) ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि "कोल्हापुर में राधानगरी विधानसभा के पूर्व विधायक केपी पाटिल आज मातोश्री में अपने सहयोगियों के साथ शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए। पार्टी प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे ने उनकी कलाई पर शिवबंधन बांधकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर शिव सेना नेता सांसद संजय राऊत, शिव सेना नेता विनायक राऊत, शिव सेना सचिव विधायक मिलिंद नार्वेकर समेत अन्य शिव सेना पदाधिकारी मौजूद रहे।

10 साल रहे विधायक

कृष्णराव पाटिल महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के भुदरगड तहसील के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता थे। 2004 में राधानगरी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2009 में भी एनसीपी की टिकट पर उन्होंने यहां से चुनाव जीता। केपी पाटिल 10 साल तक राधानगरी विधानसभा सीट से एनसीपी के विधायक रहे।

विधानसभा लड़ने के इच्छुक

कहा जा रहा है कि इस केपी पाटिल इस बार भी राधानगरी सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस सीट से शिवसेना (यूबीटी) अपना उम्मीदवार उतारेगी। शरद पवार गुट के खाते में यह सीट जाते न देखकर पाटिल यह कदम उठाया है।

राधानगरी में प्रकाश आबिडकर से होगा मुकाबला

बता दें कि इस सीट से विधानसभा चुनाव के लिए महायुति से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मौजूदा विधायक प्रकाश आबिडकर को टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट से शिवसेना बनाम शिवसेना होने की उम्मीद जताई जा रही है। पाटिल को इस सीट से उम्मीदवारी मिलती है तो राधानगरी विधानसभा सीट पर केपी पाटिल का मुकाबला शिंदे गुट के प्रकाश आबिडकर से होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com