-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Japanese Aircraft Radar Lock Rise In Asia Military Tensions
हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, मिलिट्री प्लेन से जापानी विमान को किया ‘रडार लॉक’, एशिया में बढ़ा तनाव
- Written By: अक्षय साहू
China-Japan Tensions:चीन ने जापानी लड़ाकू विमानों पर रडार लॉक कर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया। जापान ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे खतरनाक कृत्य करार दिया और कड़े कदम उठाने की मांग की।

चीन-जापान में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
China Locks Military Aircraft Radar Japanese Jets: चीन अपनी हरकतों से पड़ोसियों को परेशान करता जा रहा है। हाल ही में, चीनी विमानवाहक पोत लियाओनिंग से उड़ान भरने वाले एक मिलिट्री विमान ने जापान के ओकिनावा के पास जापानी लड़ाकू विमानों पर अपना ‘रडार लॉक’ कर दिया। इसका मतलब है कि चीनी विमान ने अपने रडार से जापानी विमानों पर नजर रखी, जिससे उनकी स्थिति, गति और दिशा का पता चलता रहा।
रडार लॉक का मतलब होता है कि एक सैन्य विमान अपने रडार को किसी दूसरे विमान या लक्ष्य पर इस तरह लगाता है कि वह उसकी स्थिति, गति और दिशा को लगातार देख सके। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के जे-15 लड़ाकू विमान ने शनिवार को दो बार जापानी एफ-15 लड़ाकू विमानों पर रडार लॉक किया। पहली बार दोपहर में लगभग तीन मिनट के लिए और दूसरी बार शाम को करीब 30 मिनट तक।
जापानी रक्षा मंत्रालय ने जताई चिंता
मंत्रालय ने कहा कि जो जापानी विमान चीन की हवाई सीमा के करीब थे, उन्होंने चीन के संभावित हवाई क्षेत्र उल्लंघन का विरोध किया था। हालांकि, जापानी हवाई क्षेत्र का कोई उल्लंघन नहीं हुआ और इस घटना से जापान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह भी साफ नहीं है कि दोनों घटनाओं में एक ही चीनी जे-15 विमान शामिल था या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election Result: हंगामे और हिंसा के बीच नवाज शरीफ की पार्टी ने पहले दौर में लहराया परचम
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं मिसाइलें, शांति वार्ता के बीच भड़का तनाव; हाई अलर्ट पर US सेना
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने कहा कि जापान ने चीन के खिलाफ विरोध जताया है। उन्होंने इसे एक खतरनाक कृत्य बताया और कहा कि यह सुरक्षित विमान संचालन के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ऐसी घटनाओं का होना निंदनीय है। हमने चीन से कड़ा विरोध किया है और मांग की है कि ऐसी हरकतें रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़ें: Global March: दुनिया के 80 शहरों में मार्च, वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो के समर्थन में उतरे लोग
चीन-जापान के बीच तनाव क्यों?
चीन-जापान तनाव ताइवान को केंद्र बनाकर चरम पर है। जापानी पीएम साने ताकाइची ने ताइवान पर चीनी हमले की स्थिति में सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया, जिससे चीन भड़क गया। जापान ने ताइवान के निकट योनागुनी द्वीप पर मिसाइलें तैनात कीं, जिसे चीन ने ‘रेड लाइन’ पार करने का खतरा बताया। चीन ने जापानी राजदूत को तलब किया, यात्रा चेतावनी जारी की और पीएलए ने भयानक अंजाम की धमकी दी। विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि विमान भिड़ंत या समुद्री टकराव तीसरे विश्वयुद्ध को ट्रिगर कर सकता है।
China japanese aircraft radar lock rise in asia military tensions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Jul 29, 2026 | 07:39 AMमूंग खरीदी पर सरकार का बड़ा कदम: कृषि मंत्री ने किसानों से मिलकर दिया भरोसा, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने की अपील
Jul 29, 2026 | 07:34 AMNavabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
Jul 29, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: महाभारत और 18 पुराणों के रचयिता थे महर्षि वेद व्यास, जानिए उनके जन्म की रोचक कथा
Jul 29, 2026 | 07:26 AMइंदौर में हाथी हादसे के बाद प्रशासन सख्त, शहर में हाथियों के प्रवेश पर लगेगी रोक
Jul 29, 2026 | 07:23 AMNEET पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, 360 गवाह-422 सबूतों के साथ 13 आरोपियों पर चार्जशीट, आज होगी सुनवाई
Jul 29, 2026 | 07:23 AMCJP का दबाव, सभी छात्र छूटेंगे, अपराधी नहीं बचेंगे: महाराष्ट्र में असर, विपक्ष बोला- CM को भेजा था पत्र
Jul 29, 2026 | 07:23 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














