- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Election 2024 Know Everything About Bandra West Vidhan Sabha Seat
बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट: आशीष शेलार के सामने राजेश शर्मा की चुनौती, प्रिया दत्त की छुट्टी
- Written By: राहुल गोस्वामी
बांद्रा पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से ही एक है। यह मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित है और मुंबई उत्तर मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक मानी जाती है।

बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट
मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उठापटक का भयंकर दौर जारी है। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर रखी है। वहीं इस क्रम में मुंबई के सबसे चर्चित उपनगरों में से एक बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। यहां BJP विधायक आशीष शेलार का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के राजेश शर्मा से होने जा रहा है।
प्रिया दत्त की छुट्टी
देखा जाए तो बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी लगातार ही विजयी होती रही है। लेकिन बीते 10 वर्षों से इस विधानसभा सीट पर BJP कब्जा किये हुए है। अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रिया दत्त बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस ने राजेश शर्मा पर दांव लगाया है।
जानकारी दें कि बीते दो चुनावों में प्रिया दत्त इस विधानसभा क्षेत्र में BJP को हराने में असमर्थ रहीं। वहीं राजनीतिक क्षेत्र में उनकी निष्क्रियता और उनके जनसंपर्क कार्यालय को बंद करने से भी उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
यहां पढ़ें – परभणी विधानसभा सीट: लगातार तीन बार से इस क्षेत्र पर शिवसेना का कायम रहा है कब्जा, जानिए चुनावी समीकरण
राजेश शर्मा की एंट्री
वहीं अब कांग्रेस ने BJP को उसी के गढ़ में भेदने के लिए न केवल अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने बल्कि हिंदू वोटों को भी अपने पाले में करने के लिए इस बार राजेश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा RSS पृष्ठभूमि से हैं। वे साल 2012 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में अब राजेश शर्मा के मैदान में आने से इस सीट पर मुकाबला कड़ा हो गया है।
वहीं बीते 2 सितंबर 2024 कांग्रेस की एक आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की मानें तो BJP के आशीष शेलार को 46% और कांग्रेस के राजेश शर्मा को 49% जीत की संभावना जताई गई है। कांग्रेस की हमेशा से यह दिक्कत रही कि BJP के मुंबई शहर प्रमुख आशीष शेलार से मुकाबले के लिए बड़ा कैंडिडेट नहीं है। लेकिन अब राजेश शर्मा के चलते यहां हवा बदली है।
यहां पढ़ें – महद विधानसभा सीटः विभाजन के बाद महद में किसका होगा दबदबा
हमारे पाठकों को हम ‘नवभारत’ के माध्यम से राज्य के सभी छोटे-बड़े विधानसभा सीटों के बारे में जानकारी पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज हम मुंबई के सबसे चर्चित उपनगरों में से एक बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट की बात करेंगें।
बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट
जानकारी दें कि, बांद्रा पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से ही एक है। यह मुंबई उपनगरीय जिले में स्थित है और मुंबई उत्तर मध्य संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक मानी जाती है।
बांद्रा पश्चिम और यहां के मतदाता
देखा जाए तो बांद्रा पश्चिम विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 8,709 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 2.84% है। यहां अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 2,423 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.79% है। इसी तरह यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 77,583 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 25.3% है।
बांद्रा पश्चिम विधानसभा में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 0 ही है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0% है। वहीं यहां शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 306,653 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 100% है।
अगर 2019 के संसदीय चुनाव को देखें तो बांद्रा पश्चिम विधानसभा में कुल 306653 मतदाता हैं। साल 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार यहां मतदान केंद्रों की संख्या 286 है। वहीं साल 2019 के ही विधानसभा चुनाव में बांद्रा पश्चिम विधानसभा का मतदाता मतदान प्रतीशत 42.72% रहा था।
साल 2009 से 2019 तक विधानसभा के निर्वाचित विधायक
- 2019 विधानसभा चुनाव : आशीष शेलार, BJP
- 2014 विधानसभा चुनाव: आशीष शेलार, BJP
- 2009 विधानसभा चुनाव: (बाबा) जैउद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस
जानें आशीष शेलार को
आशीष शेलार BJP की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं।वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और क्रिकेट प्रशासक हैं । उन्हें 17 जून 2015 को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। वे BCCI के कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। स्कूल के दिनों में ही वे RSS से जुड़े हुए हैं।
2019 में सायन बांद्रा पश्चिम विधानसभा चुनाव के परिणाम
| उम्मीदवार | दल | वोट | वोट% |
| आशीष शेलार | भाजपा | 74816 | 57.11 |
| आसिफ अहमद ज़कारिया | कांग्रेस | 48309 | 36.9 |
| नोटा | नोटा | 3531 | 2.7 |
| इस्तियाक बशीर जागीरदार | वीबीए | 3312 | 2.5 |
Maharashtra assembly election 2024 know everything about bandra west vidhan sabha seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 05 जून LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन का करेंगे दौरा
Jun 05, 2026 | 06:24 AMBirthday Horoscope 5 June 2026: आज के दिन जन्में बच्चों को मिलेगा सम्मान, जानें क्या होगा खास
Jun 05, 2026 | 06:11 AMWorld Environment Day 2026: सिर्फ एक दिन नहीं, धरती को बचाने का संकल्प है इस साल का ‘Climate Action’ थीम
Jun 05, 2026 | 06:05 AMNagpur Weather: गर्मी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें आज नागपुर का मौसम कैसा होगा?
Jun 05, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: 27 जिलों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा; विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम
Jun 05, 2026 | 05:55 AMनई कार खरीदने जा रहे हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बाद में होगा पछतावा
Jun 05, 2026 | 04:09 AMलोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score
Jun 05, 2026 | 02:55 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














