-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 05 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 05 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सबी बड़ी खबरें
- Written By: अक्षय साहू
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात-दमन में 22,000 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। खरगे राज्यसभा नामांकन भरेंगे, जबकि विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएमसी 16,000 पौधे लगाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। मल्लिकार्जुन खरगे आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) महानगर के पूर्वी क्षेत्र स्थित कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड में लगभग 16,000 पौधे लगाएगी। वहीं, असम में आज 12 विधायक दोपहर 12:45 बजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान
Pellet Gun Ban: पैलेट गन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पूर्व आईबी अफसर ने की मांग
संसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
आज की ताजा खबर 28 जुलाई LIVE: नीलाद्रि बिजे अनुष्ठान के साथ संपन्न हुई 2026 की जगन्नाथ रथ यात्रा
05 Jun 2026 10:26 PM (IST)
05 Jun 2026 10:26 PM (IST)हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 10:04 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
05 Jun 2026 09:38 PM (IST)
05 Jun 2026 09:38 PM (IST)कांग्रेस की परजीवी पॉलिटिक्स नहीं चलेगी: PM मोदी
PM मोदी ने कहा, देशवासियों ने कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि उसकी परजीवी पॉलिटिक्स नहीं चलेगी। भाजपा को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद इसलिए मिल रहा है, क्योंकि वो हर क्षेत्र में विकास को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है।
05 Jun 2026 07:51 PM (IST)
05 Jun 2026 07:51 PM (IST)अन्नामलाई के समर्थन में तमिलनाडु BJP के उपाध्यक्ष नागराजन ने छोड़ी पार्टी
तमिलनाडु BJP के उपाध्यक्ष नागराजन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अन्नामलाई के समर्थन में पार्टी छोड़ी है।
05 Jun 2026 06:33 PM (IST)
05 Jun 2026 06:33 PM (IST)MLC चुनाव के लिए JDU ने निशांत कुमार समेत 4 उम्मीदवारों के घोषित किए नाम
मुख्यमंत्री के बेटे व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्विवार्षिक चुनाव के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा भारती मेहता को भी कैंडिडेट बनाया गया है। पश्चिम चंपारण की रहने वाली शिवरानी देवी प्रजापति भी कैंडिडेट बनी है। वहीं एक सीट पर हो रहे उपचुनाव जो नीतीश कुमार के इस्तीफा से खाली हुई है, उस पर शेखपुरा के ललन प्रसाद उम्मीदवार होंगे।
05 Jun 2026 06:28 PM (IST)
05 Jun 2026 06:28 PM (IST)कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, राहुल रहे मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। चुनाव 18 जून को होना है। खड़गे के साथ राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद भी थे। खड़गे के साथ, कांग्रेस उम्मीदवार पवन खेड़ा और मंसूर अली खान ने भी कर्नाटक विधान सभा की सेक्रेटरी विशालाक्षी को अपने नॉमिनेशन पेपर जमा किए।
05 Jun 2026 06:18 PM (IST)
05 Jun 2026 06:18 PM (IST)CBSE ने दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर हुए लगातार साइबर हमलों को लेकर अब बोर्ड ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। यह शिकायत दिल्ली पुलिस की 'इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस' (IFSO) यूनिट में की गई है, जिसके बाद अब पूरे मामले की जांच होगी।
05 Jun 2026 04:59 PM (IST)
05 Jun 2026 04:59 PM (IST)देश की GDP जनवरी-मार्च में 7.8% की दर से बढ़ी
भारतीय अर्थव्यवस्था की रियल जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत रही है, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 के फाइनल आंकड़े 7.1 प्रतिशत से काफी अधिक है। इसकी वजह द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का अच्छा प्रदर्शन करना था। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।
05 Jun 2026 03:40 PM (IST)
05 Jun 2026 03:40 PM (IST)खान सर के खिलाफ FIR दर्ज
पटना में दो कोचिंग संस्थानों के झगड़े में रौशन आनंद सर के जेल जाने के बाद अब फैजल खान उर्फ खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पटना पुलिस ने कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की झूठी सूचना देने को लेकर खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
05 Jun 2026 03:07 PM (IST)
05 Jun 2026 03:07 PM (IST)पुणे में LPG सिलेंडर लगाते वक्त हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दर्दनाक हादसा हुआ। पुणे के खंडवे नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में LPG गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है और फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
05 Jun 2026 01:37 PM (IST)
05 Jun 2026 01:37 PM (IST)बिहारः खान सर के खिलाफ केस
बिहार में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। फायरिंग मामले में खान सर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कदमकुआं थाने में दर्ज उनके बयान के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
05 Jun 2026 01:08 PM (IST)
05 Jun 2026 01:08 PM (IST)आशुतोष दीक्षित होंगे अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का अगला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ नियुक्त किया गया है। वह 1 जुलाई से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।
05 Jun 2026 12:46 PM (IST)
05 Jun 2026 12:46 PM (IST)DMK के नेता ने जो कदम उठाया है, सही कदम उठाया है: ओमप्रकाश राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने DMK के INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने पर कहा, निश्चित है कि DMK के नेता ने जो कदम उठाया है, सही कदम उठाया है। कांग्रेस के लोगों ने लंबे समय तक पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों को धोखा दिया। जहाँ उनका स्वार्थ सिद्ध होता है, वे वहीं चले जाते हैं।
#WATCH | आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने DMK के INDIA गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करने पर कहा, "निश्चित है कि DMK के नेता ने जो कदम उठाया है, सही कदम उठाया है। कांग्रेस के लोगों ने लंबे समय तक पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों को धोखा दिया। जहाँ उनका स्वार्थ सिद्ध… pic.twitter.com/GRx5CuPaNV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
05 Jun 2026 12:18 PM (IST)
05 Jun 2026 12:18 PM (IST)हमारा आंकड़ा अभी और बढ़ेगाः ऋतब्रत बनर्जी
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी विधायक रीताब्रता बनर्जी ने दावा किया कि उनके साथ आने वाले विधायकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से उनकी किसी भी टीएमसी सांसद से बातचीत नहीं हुई है।
05 Jun 2026 11:38 AM (IST)
05 Jun 2026 11:38 AM (IST)जयपुर एयरपोर्ट पर इबोला के संभावित लक्षण वाला एक यात्री सामने आया
जयपुर एयरपोर्ट पर एक यात्री में इबोला संक्रमण की आशंका जताई गई है। संबंधित यात्री आज सुबह करीब 4:30 बजे शारजाह से एयर अरबिया की उड़ान के जरिए जयपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग के दौरान उसमें इबोला संक्रमण की संभावित पहचान होने की जानकारी सामने आई।
05 Jun 2026 10:46 AM (IST)
05 Jun 2026 10:46 AM (IST)नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर किया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु से पार्टी के नेता अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
05 Jun 2026 10:42 AM (IST)
05 Jun 2026 10:42 AM (IST)कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस्तीफा दिया
कर्नाटक के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक कैबिनेट में पोर्टफोलिया आवंटन के बाद से वे डीके शिवकुमार से नाराज चल रहे थे।
05 Jun 2026 09:42 AM (IST)
05 Jun 2026 09:42 AM (IST)TMC का ड्रामा कुछ दिन और चलेगा: BJP नेता दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने अरूप बिस्वास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई तरह के अपराधों में कथित रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले लोग डर की वजह से खुलकर नहीं बोलते थे, लेकिन अब उनके खिलाफ आवाज़ उठने लगी है। दिलीप घोष ने कहा कि अरूप बिस्वास के खिलाफ सैकड़ों FIR दर्ज हो सकती हैं और TMC का यह राजनीतिक ड्रामा ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का भविष्य संकट में है और उसका जल्द खत्म होना ही बेहतर होगा।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "स्वरूप बिस्वास जैसे लोग कई अपराध में लिप्त थे। डर के मारे लोग नहीं बोलते थे, अब लोगों ने बोलना शुरू किया है। उनके खिलाफ सैकड़ों FIR होंगे... TMC का ड्रामा कुछ दिन चलेगा... इनकी पार्टी ही खत्म हो जाएगी और जितनी… pic.twitter.com/PgXnccTauk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
05 Jun 2026 09:39 AM (IST)
05 Jun 2026 09:39 AM (IST)कांग्रेस के धोखे को कभी नहीं भूलेगी DMK: उदयनिधि स्टालिन
तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष (LoP) और DMK यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिनने कांग्रेस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि DMK कांग्रेस के इस रवैये को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के जीते हुए विधायक भी उनके नेता से मिलने नहीं आए और कांग्रेस ने TVK का समर्थन करके DMK के साथ विश्वासघात किया। उदयनिधि ने कहा कि गठबंधन के कुछ अन्य सहयोगी दलों ने TVK को समर्थन देने से पहले उनके नेता को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।
05 Jun 2026 08:18 AM (IST)
05 Jun 2026 08:18 AM (IST)दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में ऑफिस में लगी आग, 10 गाड़ियां मौके पर, 2 झुलसे
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित सावित्री सिनेमा के सामने एक बहुमंजिला कार्यालय भवन में शुक्रवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग को घटना की सूचना सुबह करीब 2:47 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
05 Jun 2026 08:01 AM (IST)
05 Jun 2026 08:01 AM (IST)हमने ईरान के नेतृत्व का सफाया कर दिया है: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके पास न प्रभावी नौसेना बची है और न ही वायु सेना। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा, फिर भी कुछ फर्जी खबरों में यह पढ़ने को मिलता है कि ईरान युद्ध में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जो अविश्वसनीय है।
#WATCH | On Iran, US President Donald Trump says, "There is no navy, no air force, we have wiped out their leadership... Then you read in the fake news that they are doing really well in the war, this is unbelievable... They have 159 ships and all of them lie at the bottom of the… pic.twitter.com/TFAGvqylRM
— ANI (@ANI) June 4, 2026
05 Jun 2026 07:35 AM (IST)
05 Jun 2026 07:35 AM (IST)जेवर हवाई अड्डे के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन पलटी
हरियाणा के फरीदाबाद में पाहनेदा खुर्द के पास जेवर हवाई अड्डे के फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन पलटने के बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
#WATCH | Faridabad, Haryana | Rescue operations continue at the site where a crane overturned during the construction of the Jewar Airport flyover near Pahneda Khurd pic.twitter.com/CmSJ81RKCV
— ANI (@ANI) June 4, 2026
05 Jun 2026 07:05 AM (IST)
05 Jun 2026 07:05 AM (IST)लखनऊ: कॉकरोच जनता पार्टी 12 जून को लखनऊ में प्रदर्शन करेगी
कॉकरोच जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। दावा किया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र शामिल होंगे। यह प्रदर्शन प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों की बंदी के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
05 Jun 2026 06:31 AM (IST)
05 Jun 2026 06:31 AM (IST)पीएम मोदी का गुजरात और दमन का दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
05 Jun 2026 06:31 AM (IST)
05 Jun 2026 06:31 AM (IST)कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज राज्यसभा चुनाव के लिए करेंगे नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनका वर्तमान राज्यसभा कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है, जबकि इस सीट के लिए मतदान 18 जून को कराया जाएगा।
05 Jun 2026 06:29 AM (IST)
05 Jun 2026 06:29 AM (IST)असम में आज कैबिनेट विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि, आज कैबिनेट विस्तार होगा। 12 विधायक दोपहर 12:45 बजे कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।
I am pleased to announce that the following Hon’ble Members of the Assam Legislative Assembly will be sworn in as Cabinet Ministers in the Government of Assam on 5 June 2026 at 12:45 PM:
1. Sri Ashwini Ray Sarkar
2. Sri Ashok Singhal
3. Sri Bimal Borah
4. Sri Biswajit Daimary
5.…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) June 4, 2026
Aaj ki taaja khabar 05 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Jul 28, 2026 | 12:36 PMमाढा सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल का शिक्षा मंत्री व विपक्ष पर बड़ा बयान, बोले- संसद चले और बहस से न भागे सरकार
Jul 28, 2026 | 12:30 PMपेरिस में बीच सड़क पर महिलाओं को चाकुओं से गोदा, सिरफिरे का खौफनाक दावा- अल्लाह ने दिया था हमले का आदेश
Jul 28, 2026 | 12:28 PMउल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
Jul 28, 2026 | 12:27 PMनए पैकेट में पुरानी चीज, Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल
Jul 28, 2026 | 12:24 PMअस्पताल के बाद अब थाने से भागा! नागपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में माहिर निकला 25 साल का इक्का
Jul 28, 2026 | 12:16 PMअमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
Jul 28, 2026 | 12:15 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














