लोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score

CIBIL Score Check Online: किसी भी इंसान के लिए घर, कार, स्मार्टफोन या पर्सनल जरूरतों के लिए लोन लेना आसान और आम हो गया है। जिसके लिए बैंक और वित्तीय संस्थान शानदार EMI विकल्पों और ऑफर्स देते है।
check your CIBIL Score in minutes by online steps
CIBIL Score Check Online (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Loan Approval Tips: आज के दौर में किसी भी इंसान के लिए घर, कार, स्मार्टफोन या पर्सनल जरूरतों के लिए लोन लेना आसान और आम हो गया है। जिसके लिए बैंक और वित्तीय संस्थान शानदार EMI विकल्पों के साथ ग्राहकों को लोन ऑफर भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अच्छी सैलरी होने से लोन मंजूर नहीं होता? बैंक आपके CIBIL Score को भी उतनी ही गंभीरता से देखते हैं और यही वो स्कोर है जो तय करता है कि आपको लोन मिलेगा या नहीं और मिलेगा तो किस ब्याज दर पर। ऐसे में अगर आप भी जल्द लोन लेने लेना चाहते है तो आवेदन करने से पहले अपना CIBIL Score जरूर चेक कर लें।

क्या होता है CIBIL Score

CIBIL Score के बारे में बताए तो यह एक क्रेडिट स्कोर है, जिसे TransUnion CIBIL जारी करता है। इसनें 300 से 900 अंकों के बीच का आकड़ा होता है और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री यही अंक दिखाते है। वहीं कहा जाता है कि जितना अधिक स्कोर होगा बैंक की नजर में आप पर विश्वास करना उतना ही आसान होगा। वैसे देखा जाए तो 750 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है। जिसके वजह से ऐसे ग्राहकों को लोन मंजूरी मिलने की संभावना ज्यादा रहती है और कई बार कम ब्याज दर का लाभ भी मिलता है।

कम स्कोर से हो सकती है परेशानी

वहीं आपका CIBIL Score कम है तो बैंक लोन आवेदन को अस्वीकार भी कर सकते हैं या ज्यादा ब्याज दर लगा सकते हैं। लेकिन इसमें अच्छी बात यह है कि समय पर EMI भुगतान, क्रेडिट कार्ड बिल क्लियर करने और बकाया राशि कम करके स्कोर में सुधार किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि स्कोर चेक करने से यह भी पता चल जाता है कि कहीं आपकी जानकारी के बिना आपके नाम पर कोई लोन या क्रेडिट कार्ड तो जारी नहीं हुआ है।

घर बैठे ऐसे चेक करें CIBIL Score

TransUnion CIBIL वेबसाइट से

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Get Free CIBIL Score & Report विकल्प चुनें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • पहचान पत्र का विवरण भरें।
  • नियम और शर्तें स्वीकार कर Accept and Continue पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपका लेटेस्ट स्कोर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Google Pay से

  • Google Pay ऐप खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल कर Check your CIBIL Score for Free विकल्प चुनें।
  • निर्देशों का पालन करें।
  • आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Cred ऐप से

  • Cred ऐप ओपन करें।
  • Credit Score सेक्शन में जाएं।
  • Refresh बटन पर टैप करें।
  • लेटेस्ट CIBIL Score तुरंत दिखाई देगा।

बेहतर स्कोर दिला सकता है सस्ता लोन

वहीं विशेषज्ञ बताते है कि लोन आवेदन से पहले CIBIL Score चेक करना एक समझदारी भरा कदम है। इससे न केवल आपकी वित्तीय स्थिति का पता चलता है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर स्कोर सुधारने का समय भी मिल जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com