महद विधानसभा सीटः विभाजन के बाद महद में किसका होगा दबदबा, निशाने पर लगेगा शिदें का तीर या जलेगी उद्धव की मशाल ?

जिले की 7 विधासभा सीटों में से एक महद सूबे की 194वीं विधानसभा है। यह विधानसभा सीट 1972 से ही अस्तित्व में है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।
महद विधानसभा सीट की प्रोफाइल
महद विधानसभा सीट की प्रोफाइल (फोटो- डिजाइन)
Published on
Updated on

रायगडः जिले की 7 विधासभा सीटों में से एक महद सूबे की 194वीं विधानसभा है। यह विधानसभा सीट 1972 से ही अस्तित्व में है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। ऐसे में रायगड जिले की महद विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीट है। सूबे में राजनीतिक दल प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में आज हम श्रीवर्धन विधानसभा के इतिहास और भूगोल से हार जीत का आकलन करेंगे।

1972 में बनी महद विधानसभा में 12वीं बार विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इस सीट के इतिहास की बात करें तो करीब 6 बार शिवसेना ने जीत दर्ज की है। वहीं एक-एक बार एनसीपी और कांग्रेस ने भी इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस सीट पर 2004 में एनसीपी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद लगातार तीन बार जीत कर शिवसेना ने हैट्रिक लगाई है। पिछले दो बार महद के विधायक गोगावाले भारत मारुति हैं। 2019 में महद में कुल 53.57 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस सीट पर शिवसेना से गोगावले भारत मारुति ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के मानिक मोतीराम जगताप को 21575 वोटों के मार्जिन से हराया था।

2019 विधानसभा चुनाव के आंकड़े

1 गोगावले भरत मारुति शिवसेना 102,273
पुरुष, 56 वर्ष, सामान्य (धनुष और बाण) (53.57%)
2 माणिक मोटीराम जगताप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 80,698
पुरुष, 53 वर्ष, सामान्य (हाथ) (42.27%)
3 देवेंद्र पांडुरंग गायकवाड़ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 2,238
पुरुष, 45 वर्ष, सामान्य (रेल इंजन) (1.17%)
4 नोटा नोटा 2,082
(नोटा) (1.09%)
5 घाग संजय अर्जुन वंचित बहुजन आघाडी 1,212
पुरुष, 47 वर्ष, सामान्य (गैस सिलेंडर) (0.63%)

महद विधानसभा का इतिहास

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल मत
2019 गोगावले भरत मारुति शिवसेना 102,273
2014 गोगावले भरत मारुति शिवसेना 94,408
2009 भरतशेठ गोगावले शिवसेना 85,650
2004 जगताप माणिक मोटीराम राकांपा 56,972
1999 मोरे प्रभाकर सुन्दरराव शिवसेना 46,212
1995 प्रभाकर मोरे शिवसेना 41,705
1990 प्रभाकर मोरे शिवसेना 32,220
1985 शांताराम फीलसे जनता पार्टी 32,040
1980 चंद्रकांत खंडेराव देशमुख कांग्रेस (I) 22,879
1978 पुरोहित नाना उर्फ दिगंबर विनायक जनता पार्टी 37,413
1972 दिगंबर विनायक समाजवादी पार्टी 27,737

महद विधानसभा सीट की प्रोफाइल

महद एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है और रायगढ़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 16,586 हैं, जो कुल मतदाताओं के 5.43% हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 18,999 हैं, जो लगभग 6.22% हैं। वहीं वोटरों की बात करें तो इनकी संख्या 28,101 है जो कुल मतदाताओं के 9.2% हैं। जबकि विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 305449 है। 2019 के विधानसभा चुनाव में महद में 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

महद सीट पर भले ही पिछले तीन बार से लगातार शिवसेना जीत रही है, लेकिन इस बार राजनीतिक परिस्थिति कुछ अलग है। क्योंकि शिवसेना में इस बार विभाजन हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सूबे का सीएम दलित समुदाय से है और महद सीट पर दलित मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। इस सीट एससी और एसटी वोटरों की संख्या करीब 12 प्रतिशत है तो वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या 9 प्रतिशत है। ऐसे में लड़ाई इस बार बराबरी की लग रही है। इसके साथ ही इस चुनाव से असली और नकली शिवसेना की पहचान होगी। जनता के हाथ में है कि वह किसे असली शिवसेना मानती है। इस सीट महायुति और महाविकास अघाड़ी के अलावा तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com