-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- World Environment Day 2026 Theme Importance And How To Protect The Planet
World Environment Day 2026: खतरे में है धरती और आपका स्वास्थ्य! WHO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें कैसे बचें
- Written By: रीता राय सागर
Environment Day: 2026 में पर्यावरण दिवस की थीम Climate action है- जलवायु कार्रवाई। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खिलाफ तत्काल कदम उठाना, कार्बन उत्सर्जन कम करना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

विश्व पर्यावरण दिवस (फोटो. सोशल मीडिया)
World Environment Day: प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मानव और प्रकृति का संबंध गहरा होता है। पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व जल, वायु, भूमि, वनस्पति तथा बायो डायवर्सिटी पर निर्भर करता है।
प्रकृति ही मानव को संतुलित और स्वस्थ जीवन जीना सिखाता है। धरती हमारे घर के समान है और इसकी हरियाली को बचाना हमारा कर्तव्य है। साल 2026 में, जहां कंक्रीट के जंगल लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मौसम हर पल बदल रहा है, वहां एक दिन किसी जागरूकता के लिए काफी नहीं है। पर्यावरण के संतुलन से ही जीवन सुरक्षित रह सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन में लिया गया था, जिसका थीम पर्यावरण संरक्षण था। इसके बाद से ही हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। पहली बार यह खास दिन 5 जून, 1974 को मनाया गया, तब विश्व पर्यावरण दिवस की थीम एक पृथ्वी रखी गई थी। संयुक्त राष्ट्र का यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर्यावरण पहुंच के लिए सबसे बड़ा वैश्विक मंच बन गया है, जिसमें दुनिया भर के लाखों लोग पृथ्वी की रक्षा के लिए शामिल होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से अनुमान से अधिक लोगों की मौत
National Vanilla Ice Cream Day: क्यों मनाया जाता है वनीला आइसक्रीम डे? जानें इसका इतिहास और पसंद करने की वजह
नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण काफी तेजी से फैल रहा है। इस वजह से दिनोंदिन हमारी प्रकृति को काफी नुकसान पहुंचता है। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए ही पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। इस दिन लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
स्वस्थ पर्यावरण बीमारियों के बोझ को कर सकता है कम
डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वस्थ वातावरण दुनिया भर में होने वाली बीमारियों के लगभग एक चौथाई हिस्से को कम कर सकता है। साफ हवा, स्थिर जलवायु, पर्याप्त पानी, सैनिटेशन, हाइजीन, रसायनों का सुरक्षित तरीके से उपयोग, विकिरण से सुरक्षा, स्वस्थ और सुरक्षित कार्यस्थल, बेहतर वातावरण और एक संरक्षित प्रकृति अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। 24 प्रतिशत सभी वैश्विक मौतें पर्यावरण से संबंधित होते हैं, जो सालाना लगभग 13.7 मिलियन के करीब होने वाली मौतें हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस (फोटो.सोशल मीडिया)
खराब पर्यावरण से बढ़ने वाले जोखिम
पर्यावरण के प्रदूषित होने से कई तरह के रोगों के होने का जोखिम बढ़ सकता है। इनमें रेस्पिरेटरी डिजीज, हृदय रोग और कई प्रकार के कैंसर आदि शामिल हैं। जिन लोगों की आय कम होती है, उनके प्रदूषित क्षेत्रों में रहने की संभावना अधिक होती है। उनके पास ना तो रहने के लिए साफ-सुथरी जगह होती है, ना ही पीने के लिए साफ-स्वच्छ पानी होता है, ऐसे में छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
मानव स्वास्थ्य के लिए एक स्वच्छ वातावरण बेहद आवश्यक है। कई बार स्थानीय वातावरण भी कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं को पैदा करते हैं। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण, शोर-शराबा, खतरनाक रसायन आदि स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
‘Climate Action’ के मायने
इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के महत्व और जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।
- कार्बन डाइ ऑक्साइज जैसे ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना। कोयले और तेल जैसे जीवाश्म ईंधनों का उपयोग घटाकर सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसी रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर जोर देना।
- क्लाइमेट चेंज से होने वाले बाढ़, सूखा और चक्रवात जैसी मौसम की घटनाओं से निपटने की तैयारी करना।
- कृषि, जल संरक्षण और बुनियादी ढांचे को इस तरह मजबूत करना कि मौसम के बदलते पैटर्न से कम से कम नुकसान हो सके।
- क्लाइमेट एक्शन की मदद से सरकार, बिजनेसमैन और आम लोग मिलकर पृथ्वी को रहने योग्य बनाए रखने का प्रयास करें।
विश्व पर्यावरण दिवस (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- ‘जहरीली’ हुई दुनिया की थाली! WHO की चेतावनी- दूषित भोजन से हर साल 15 लाख मौतें, बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उपाय
- प्लास्टिक बोतल की जगह कांच, स्टील या अन्य धातु से बने बोतल का इस्तेमाल करें।
- प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल ना करें। कपड़े का झोला या कागज से बने पॉलीबैग का इस्तेमाल करें।
- घर का कचरा बाहर खुले में ना फेंके।
- पानी और ऊर्जा की बचत करें।
- कचरे को अलग-अलग करके रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दें।
- पेड़ों को काटने की बजाय अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
- प्लास्टिक, कांच, लोहे आदि की चीजों को रीसाइकिल करें।
- पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में भाग लें और खुद भी जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें।
- नए कपड़े कम से कम खरीदें। फैशन इंडस्ट्री से होने वाला प्रदूषण हर दिन बढ़ता जा रहा है। इन कपड़ों को डीकंपोज होने में 200 सालों तक का समय लगता है।
World environment day 2026 theme importance and how to protect the planet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संबल योजना की राशि जारी कराने के नाम पर रिश्वत, नगर निगम की वार्ड प्रभारी रंगे हाथ पकड़ाई
Jul 23, 2026 | 05:39 PMCJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश
Jul 23, 2026 | 05:39 PMKids Weight Training: क्या बच्चों के लिए वेट ट्रेनिंग सुरक्षित है? जानें सही उम्र, फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 23, 2026 | 05:38 PMमौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
Jul 23, 2026 | 05:33 PMग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय गेट पर लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन; सड़कों पर उतरी OBC महासभा
Jul 23, 2026 | 05:33 PMमुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल
Jul 23, 2026 | 05:30 PMकौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं
Jul 23, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM














