रविंद्र कुमार BJP राज्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के गर्म माहौल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी के राज्य संगठन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का लेटर जारी कर बताया है कि, डॉ. रविंद्र कुमार राय को BJP झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविंद्र कुमार राय पूर्व सांसद भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों ही यह चर्चा गर्म थी कि रविंद्र कुमार राय JMM ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि खुद उन्होंने ही मीडिया में समक्ष आकर इसका खंडन किया था। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से कई बड़े BJP नेता भी हैरान थे।
यहां पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: सीता सोरेन पर टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ गया भारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। pic.twitter.com/Nwc0VaE1mq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव के ब्रैंड एंबेसडर बने MS Dhoni
बता दें कि डॉ रविंद्र राय झारखंड BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि जब बाबूलाल मरांडी ने BJP छोड़कर जेवीएम पार्टी बनाई थी, तब उन्होंने भी BJP छोड़ी थी। लेकिन कुछ समय बाद वह फिर BJP में लौटे थे। डॉ रविंद्र राय कोडरमा से BJP सांसद भी रहे हैं।
देखा जाए तो प्रदेश में चुनाव से पहले बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष पद से हटाकर रविंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कई राजनीति विश्लेषक भी चमके हुए अचंभित है। युं तो ऐसा पहले भी होता रहा है कि पार्टी का एक नेता अध्यक्ष होता है और विधानसभा का चुनाव भी लड़ रहा होता है।
वहीं कई अध्यक्ष तो बाद में मुख्यमंत्री भी बन जाते हैं। ऐसे में अगर पार्टी को कोई जरुरी बदलाव करना होता तो वो चुनाव से पहले नहीं, बल्कि इसे सुनियोजित तरीके से बाद में करती है। ऐसे में अब BJP आलाकमान के इस फैसले पर सवाल खड़े होना लाजमी है।