चंडीगढ़: दिग्गज नेताओं के मैराथन महामंथन के बाद आखिर बुधवार को आखिरकार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी का नाम भी शामिल है। वहीं, इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया है।
बुधवार की देर शाम जारी हुई उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके इलावा राज्य के पूर्व गृहमंत्री और कद्दावर बीजेपी नेता अनिल विज को अंबाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी ने अरविंद शर्मा को गुहाना से मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढे़ें:- ‘जुबानी बुलडोजर’ लेकर एक दूसरे को नेस्तनाबूद करने निकले योगी-अखिलेश, जानिए क्या है पूरा मामला?
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/1tpfHgogRR
— BJP (@BJP4India) September 4, 2024
आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे आएंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है।
पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी। भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31 और निर्दलीय व अन्य के पास 19 सीटें हैं। इस बार पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होने थे और नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। लेकिन त्योहारों को देखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा चुनाव के लिए जेजेपी-आसपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिला मौका
2019 में हरियाणा चुनाव में यहां कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई और बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस का कारवां 31 सीटों पर रुक गया और नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 10 सीटें जीतीं। चौटाला परिवार की पार्टी इनेलो सिर्फ एक सीट जीत सकी।