

चंडीगढ़: हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। हरियाणा चुनाव में साथ चुनाव लड़ रहे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी रण में अपना पहला कदम जमा दिया है।
हरियाणा की रण में होने वाले विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने हरियाणा चुनाव में साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों पार्टियों ने अपना एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इस गठबंधन का उद्देश्य कांशीराम और चौधरी देवीलाल के सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन से प्रेरित होकर राज्य के विकास के लिए एक मजबूत स्तंभ बनना है।
1. उचाना - दुष्यंत चौटाला 2. डबवाली - दिग्विजय चौटाला 3. जुलाना - अमरजीत ढांडा 4. दादरी - राजदीप फौगाट 5. गोहाना - कुलदीप मलिक 6. बावल - रामेश्वर दयाल 7. मुलाना - डॉ रविंद्र धीन 8. रादौर - राजकुमार बुबका 9. गुहला - कृष्ण बाजीगर 10. जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत 11. नलवा - विरेंद्र चौधरी 12. तोशाम - राजेश भारद्वाज 13. बेरी - सुनील दुजाना सरपंच 14. अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव 15. होडल - सतवीर तंवर
1. सढौरा - सोहेल 2. जगाधरी - डॉ अशोक कश्यप 3. सोहना - विनेश गुर्जर 4. पलवल - हरिता बैंसला
पिछले दिनों हरियाणा में आई चुनाव संकट को लेकर दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के समर्थकों को भरोसा जताते हुए कहा कि जेजेपी अब पिछली गलतियों को नहीं दोहराया जाएगा और भविष्य में भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन को हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत ताकत के रूप में देखा जा रहा है।
हरियाणा चुनाव में एक अलग मोड़ पर बने इस गठबंधन की बात करें तो इस गठबंधन की मदद से दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते है। जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटावा की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है वहीं चंद्रशेखर आजाद समाज पार्टी (एएसपी) 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।