-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Government Will Not Be Formed In Maharashtra Without Ajit Pawar Know Why Nawab Malik Said
महाराष्ट्र में अजित पवार के बिना नहीं बनेगी सरकार, जानिए ऐसा क्यों बोले NCP नेता नवाब मलिक
- Written By: आकाश मसने
नवाब मलिक ने दावा किया कि चुनाव के बाद अजित पवार "किंगमेकर" की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि "महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला है, हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा।

नवाब मलिक (सोर्स: एक्स@ani_digital)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक बीजेपी के विरोध के बावजूद नामांकन दाखिल किया। बाद में एनसीपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन महायुति ने में शामिल शिवसेना ने भी नवाब मलिक के खिलाफ उम्मीदवार उतारा है। वहीं बीजेपी नवाब मलिक का प्रचार नहीं करने की बात कह रही है। ऐसे में नवाब मलिक काे लेकर महायुति के दलों में आपस में मतभेद खुलकर सामने आ गए है।
मानखुर्द शिवाजी विधानसभा सीट से एनसीपी के उम्मीदवार नवाब मलिक ने कहा कि वह केवल अपनी पार्टी के उम्मीदवार हैं क्योंकि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन उनके खिलाफ लड़ रहा है। मलिक ने कहा कि उनकी लड़ाई समाजवादी पार्टी के साथ-साथ महायुति के सहयोगी दलों से भी है।
यह भी पढ़ें:– उल्हासनगर विधानसभा सीट पर महायुति को मिला इस पार्टी का समर्थन, MVA पर साधा निशाना
सम्बंधित ख़बरें
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
नवाब मलिक ने कहा कि “मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार हूं, मैं अजित पवार के साथ हूं, उन्होंने मुझे उम्मीदवार बनाया है, अब महायुति गठबंधन के लोग, चाहे बीजेपी से हों, शिवसेना से हों, वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और मेरी लड़ाई उनके साथ है।”
अजित पवार बनेंगे किंगमेकर
नवाब मलिक ने दावा किया कि चुनाव के बाद अजित पवार “किंगमेकर” की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला है, हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते कि बहुमत किसे मिलेगा। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ 3-3 पार्टियों का गठबंधन है। इसलिए, अजित पवार सरकार बनाने में बड़ी भूमिका अदा करेंगे। इसलिए कोई भी इस तथ्य की अनदेखी नहीं कर सकता कि महाराष्ट्र में अजित पवार किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।”
दाऊद इब्राहिम से संबंधों पर दिया जवाब
अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम से संबंधों पर चुप्पी के आरोपों पर अजित पवार गुट के नेता नवाब मलिक ने कहा कि “जिस तरह से मुझे अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जा रहा है, लोगों ने विधानसभा में मुझे देशद्रोही तक कहा है और मुझे आतंकवादियों से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने इसका जवाब नहीं दिया क्योंकि इस पर बोलने पर प्रतिबंध था।”
यह भी पढ़ें:– BJP के बगावती दादाराव केचे के बदले तेवर, शाह से मुलाकात के बाद वापस लेंगे नामांकन
मानहानि के जरिए करेंगे कार्रवाई
नवाब मलिक ने आरोप लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ” जिन्होंने मेरे खिलाफ ये झूठे आरोप लगाए हैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि या सिविल मानहानि के जरिए हम कार्रवाई करेंगे।”
बीजेपी नहीं करेगी प्रचार
बता दें कि महायुति में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी का बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने विरोध किया था। बीजेपी के मुंबई प्रमुख आशीष शेलार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी एनसीपी के नवाब मलिक के समर्थन में प्रचार नहीं करेगी।
Government will not be formed in maharashtra without ajit pawar know why nawab malik said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














